Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दावा, यूपी में नगर निकाय की सभी सीटों पर खिलेगा कमल

    By Jagran NewsEdited By: Ankur Tripathi
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 05:51 PM (IST)

    UP Nagar Nikay Chunav 2022 प्रदेश भर में नगर निकाय चुनाव में भाजपा ताकत दिखान के लिए तैयार है। संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुट गए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा संगठन का लक्ष्य नगर निकाय की सभी सीटों पर जीत दर्ज करना है।

    Hero Image
    केशव प्रसाद ने दावा किया कि सभी नगर निकायों में कमल का फूल खिलेगा।

    प्रयागराज, जेएनएन। UP Nagar Nikay Chunav 2022: प्रदेश भर में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में भाजपा ताकत दिखान के लिए तैयार है। संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुट गए हैं। भाजपा काशी क्षेत्र नगर निकाय चुनाव की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, संगठन का लक्ष्य नगर निकाय की सभी सीटों पर जीत दर्ज करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुशासन के जरिए जीत होगी भाजपा की

    केशव प्रसाद ने दावा किया कि सभी नगर निकायों में कमल का फूल खिलेगा। यह संभव होगा सुशासन से। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। आमजन का पूरा समर्थन मिल रहा है। नगर निकाय चुनाव को 2024 लोकसभा चुनाव के लिटमस टेस्ट कहे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा हर समय कोई भी टेस्ट देने के लिए तैयार रहती है।

    2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीट जीतेगी भाजपा

    यह भी दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा जीत रही है। वहीं नगर निगमों को जिताने की मंत्रियों को जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर कहा कि कोई भी मंत्री पहले भाजपा कार्यकर्ता है और उसके लिए संगठन प्रथम है। यही वजह है कि जिम्मेदारी उन्हें भी सौपी गई है। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, सांसद सुब्रत पाठक भी मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner