Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्रयागराज पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद, सर्किट हाउस में पदाधिकारियों से मिले, साधवी निरंजन आएंगी कल

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Fri, 18 Jun 2021 03:37 PM (IST)

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी काशीप्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवशेष गुप्त एमएलसी सुरेंद्र चौधरी सहित तमाम पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम की अगवानी की। पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री का काफिला यहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचा। सब से पहले पार्टी के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुन रहे हैं।

    Hero Image
    उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे जहां पार्टी के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी बात सुनी

    प्रयागराज, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उनका हेलीकाफ्टर उतरा। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, काशीप्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवशेष गुप्त, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, सहित तमाम पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री का काफिला यहाँ से सीधे सर्किट हाउस पहुंचा। सब से पहले पार्टी के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी लेंगे।  इसके बाद जनप्रतिनिधियों व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आगे की रणनीति बनाई जाएगी। डिप्टी सीएम शुक्रवार को रात्रि प्रवास प्रयागराज में ही करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभागीय अधिकारियों से जानी योजनाओं की प्रगति

    सूचना विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम को शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचना है। वहां से वह राजकीय वायुयान के जरिए मध्य प्रदेश के दतिया जनपद जाएंगे। दोपहर बाद डिप्टी सीएम दतिया से वापस आकर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और शनिवार को भी रात्रि ठहराव यहीं करेंगे।

     

    साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी गंगा दशहरा पर स्नान

    केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय साध्वी निरंजन ज्योति रविवार को प्रयागराज के संगम पर गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान करेंगी। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, साध्वी निरंजन ज्योति शनिवार रात फतेहपुर से कार के जरिए प्रयागराज सर्किट हाउस पहुंचेंगी। रात्रि ठहराव के बाद वह रविवार सुबह गंगा दशहरा पर स्नान के लिए संगम पहुंच जाएंगी। वहां से वापस सर्किट आने के बाद वह फतेहपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।