Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Railway News: आसान होगा दिल्ली से वाराणसी का सफर, अब सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 03:33 PM (IST)

    दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में पांच नहीं छह दिन चलेगी। ऐसे में यात्रियों को ...और पढ़ें

    Hero Image
    अब सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दिल्ली से वाराणसी के बीच वंदे भारत से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। अभी तक यह ट्रेन हफ्ते में पांच दिन चल रही है। बाद में इसे सप्ताह में सातों दिन चलाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे ने जारी की समय सारिणी

    वंदे भारत का फेरा बढ़ने से दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अभी तक वंदे भारत का संचालन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को रहा था। अब नए बदलाव के बाद सोमवार को भी वंदे भारत चलेगी। जबकि गुरुवार को इस ट्रेन के संचालन के लिए यात्रियों की मांग का सर्वे पूरा हो गया है और सहमति बन गई है। लेकिन, इसके चालू होने की तिथि को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है, जल्द ही इसका निर्णय हो जाएगा। जबकि सोमवार के दिन संचालन के लिए रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी है। 20 मार्च से नया शेड्यूल लागू हो जाएगा।

    दिल्ली से वाराणसी के बीच इस दिन पहली बार चलाई गई थी वंदे भारत ट्रेन

    18 फरवरी 2019 को दिल्ली से वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत चलाई गई थी। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले तीन घंटे तक कम समय लगता है और एक ही दिन में आवागमन पूरा हो जाता है। मौजूदा समय में वंदे भारत दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में मात्र आठ घंटे लेती है। जबकि अन्य ट्रेनों से साढ़े ग्यारह से 12 घंटे तक का समय लगता है। वंदे भारत नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है, दोपहर 12.08 बजे प्रयागराज और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचती है। वहीं वाराणसी से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे चलती है, 4.37 बजे प्रयागराज और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नोटिफिकेशन जारी हो गया है। नोटिफिकेशन में नए बदलाव के तहत अभी सोमवार को ही संचालन का आदेश है। अब अगले आदेश तक सप्ताह में छह दिन वंदे भारत का संचालन होगा।