Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करछना में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से सवा लाख लूटे, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात की Prayagraj News

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Apr 2020 05:51 PM (IST)

    दो बदमाशों ने ओवरटेक कर राम संजीवन गुप्ता की बाइक रो‍क ली। जब तक वह कुछ समझ पाते उनकी जेब में रखा एक लाख 20 हजार रुपये और मोबाइल छीन कर बदमाश बाइक से फरार हो गए।

    करछना में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से सवा लाख लूटे, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात की Prayagraj News

    प्रयागराज, जेएनएन। जिले के करछना थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को बदमाशों ने लूट लिया। वारदात उस समय हुई जब केंद्र संचालक अपनी बेटी के साथ बाइक से नैनी जा रहे थे। मर्दापुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल करीब सवा लाख लूटने वाले पुुलिस की पकड़ से दूर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी के साथ बाइक से आ रहे थे राम सजीवन

    नैनी के रहने वाले राम संजीवन गुप्ता का मेजारोड में ग्राहक सेवा केंद्र है। वह मेजा से बाइक पर अपनी पुत्री रेखा के साथ मेजा से वापस नैनी अपने घर वापस लौट रहे थे। करछना के मर्दापुर गांव के पास हाईवे पर पीछे से अपाचे सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर राम संजीवन गुप्ता की बाइक रो‍क ली। जब तक वह कुछ समझ पाते उनकी जेब में रखा एक लाख 20 हजार रुपये और मोबाइल छीन कर बदमाश बाइक से फरार हो गए।

    लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस, लुटेरों का सुराग नहीं

    भुक्‍तभोगी ने घटना के बाद 112 नंबर पर लूट की सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को खोजने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। राम संजीवन गुप्ता की तहरीर पर करछना थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    डॉक्टर, समीक्षा अधिकारी समेत पांच के खाते से उड़ाई रकम

    साइबर शातिरों ने अब एक डॉक्टर, समीक्षा अधिकारी समेत पांच लोगों को निशाना बनाया है। कैंट पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर शातिरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बेली रोड निवासी डॉ. अरुण प्रकाश शर्मा काल्विन अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। उनके साथ कार्यरत एक्सरे टेक्नीशियन आरएन सिंह के मोबाइल पर केवाइसी अपडेट करने का संदेश आया। आरएन सिंह के कहने पर उन्होंने केवाइसी अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की तो एक एप डाउनलोड करने और 10 रुपये भेजने को कहा गया। तब डॉ. अरुण ने अपने खाते से पैसा ट्रांसफर किया, लेकिन शातिरों ने धोखाधड़ी करके कई बार में एक लाख 89 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिया। इसी तरह हाईकोर्ट के समीक्षा अधिकारी विकास कुमार दुबे के खाते से 66 सौ रुपये, हिमांशु मिश्रा के खाते से 45 हजार, जगदीश प्रसाद के खाते से साढ़े 10 हजार और विनोद कुमार के खाते से भी 16 हजार रुपये उड़ा दिए।

    बोले इंस्‍पेक्‍टर कैंट

    इंस्पेक्टर कैंट चंद्रभान सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर जांच की जा रही है। जल्द ही शातिरों के बारे में पता लगा लिया जाएगा।

     

    comedy show banner
    comedy show banner