Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Commercial Gas Cylinder Price Hike: व्‍यवसायिक गैस सिलेंडर का मूल्य 250 रुपये बढ़ा, प्रयागराज में क्‍या है रेट

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2022 08:26 AM (IST)

    Commercial Gas Cylinder Price Hike पिछले दिनों व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम में इजाफा हुआ था। इसके चलते रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इसकी मार पड़ी थी। वहीं एक बार फिर अचानक 250 रुपये रेट बढ़ने के कारण शुक्रवार से इसका असर पड़ने वाला है।

    Hero Image
    कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़ने से रेस्‍टोरेंट, होटलों में नाश्‍ता और खाना अब और भी महंगा हो जाएगा।

    प्रयागराज, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल का तो आज शुक्रवार को दाम नहीं बढ़ा, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर का भी रेट बढ़ गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर का मूल्य 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया है। पूर्व में 25-50 रुपये बढ़ाया गया था अब 250 रुपये एक साथ बढाने के कारण आम व्‍यक्ति की मुसीबतें बढ़ गई हैं। प्रयागराज में अभी तक कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 2096 था। अब 250 बढ़ने के बाद प्रति सिलेंडर रेट 2346 रुपये हो गया है। अभी तक लोग फुटकर में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के मूल्‍य से परेशान थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दिनों हुई थी व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में वृद्धि

    पिछले दिनों व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम में इजाफा हुआ था। इसके चलते रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इसकी मार पड़ी थी। वहीं एक बार फिर अचानक 250 रुपये रेट बढ़ने के कारण शुक्रवार से इसका असर पड़ने वाला है। रेस्‍टोरेंट, होटलों में नाश्‍ता और खाना अब और भी महंगा हो जाएगा। यानी इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

    नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर का रेट भी बढ़ा था

    उल्‍लेखनीय है कि मार्च में 14.2 किलोग्राम के नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर का 962 से बढ़कर 1012 हो गया था। तकरीबन चार महीने बाद रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया का। वहीं नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपये से अधिक थी। यह पहली बार था जब नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपये का आंकड़ा पार कर गई। इससे पहले अब तक घरेलू गैस की कीमत ने कभी एक हजार का आकड़ा पार नहीं किया था। वहीं पांच किलोग्राम वजन का नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर अब 371 रुपये में मिल रहा है। 10 किलोग्राम का नान सब्सिडी कंपोजिट सिलेंडर 713 और पांच किलोग्राम का कंपोजिट सिलेंडर 371 में मिल रहा है।

    चार माह बाद बढ़ी थी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

    चार महीने बाद रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हुए इजाफे से लोगों की समस्याएं और बढ़ गई थी। इसकी सबसे ज्यादा मार मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। पेट्रोलियम कंपनियां 22 मार्च से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर रही हैं। अभी तक 14.2 किलोग्राम वजन का नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 962 में मिल रहा था। पांच किलोग्राम वजन का नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 353, 10 किलोग्राम का नान सब्सिडी कम्पोजिट रसोई गैस सिलेंडर 677 और पांच किलोग्राम का नान सब्सिडी कम्पोजिट सिलेंडर 353 में मिल रहा था।