Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    एक महीने से पीड़ित महिला को थाने से लौटा रही थी Pratapgarh पुलिस, कप्तान ने दिया फरमान तो लिखा गया मुकदमा

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Sat, 06 Feb 2021 03:34 PM (IST)

    भदौसी गांव निवासी रेखा गुप्ता पुत्री भगवानदास गुप्ता को उसके ससुराल वालों ने एक महीना पहले मारपीट कर घर से भगाया और दहेज की मांग की थी। 10 जनवरी को रेखा गुप्ता ने मामले की शिकायत अंतू पुलिस समेत उच्च अधिकारियों से की थी लेकिन किसी ने तवज्जो नहीं दी।

    Hero Image
    एक महीने से पुलिस उसकी शिकायत पर टालमटोल कर रही थी

    प्रयागराज, जेएनएन। शासन के लाख आदेश के बावजूद महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए पुलिस गंभीर नहीं हो रही है। अधिकारी बयान देते रहते हैं कि महिला से जुड़े अपराध पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं मगर सच्चाई कुछ और है। ताजा मामला अंतू थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला की शिकायत पर कप्तान के आदेश पर मुकदमा लिखा गया है जबकि पहले एक महीने से पुलिस उसकी शिकायत पर टालमटोल कर रही थी। अब महिला को उम्मीद बंधी है कि उसे जल्द ही न्याय मिलेगा। आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक माह से फरियाद कर रही महिला

    अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी गांव निवासी रेखा गुप्ता पुत्री भगवानदास गुप्ता को उसके ससुराल वालों ने एक महीना पहले मारपीट कर घर से भगा दिया था और दहेज की मांग की थी। 10 जनवरी को रेखा गुप्ता ने मामले की शिकायत अंतू पुलिस समेत उच्च अधिकारियों से की थी लेकिन किसी ने तवज्जो नहीं दी। शुक्रवार को वह जिला पुलिस  कप्तान के यहां पहुंच गई। उसने दुखड़ा रोते हुए पुलिस की टालमटोल के बारे में बताया। इसको संज्ञान लेते हुए कप्तान ने अंतू पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। महीने भर से रेखा को थाने से लौटा रही अंतू पुलिस ने पति राहुल गुप्ता सास सरोजा गुप्ता, ननद सुषमा निवासी ग्राम हरसिंहपुर भगवत गंज थाना मांधाता के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न  के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। अंतू थाना प्रभारी प्रवीण कुशवाहा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।