Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व कानून मंत्री Prashant Bhushan के प्रयागराज में बंगले पर कब्जे की कोशिश, इस मामले में महिला नामजद

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 03 Feb 2021 10:56 AM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व कानून मंत्री प्रशांत भूषण का एल्गिन रोड पर बंगला है। उनके भांजे पराग गुप्ता बंगले की देखभाल करते हैं। सिविल लाइंस थाने में पूर्व कानून मंत्री के भांजे ने महिला पर कब्‍जे का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

    Hero Image
    पूर्व कानून मंत्री प्रशांत भूषण के प्रयागराज स्थित बंगले पर कब्‍जे की कोशिश का केस दर्ज हुआ है।

    प्रयागराज, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रशांत भूषण के प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित बंगले पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री के भांजे व रेल अधिकारी पराग गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने में इंदू सोंधिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व कानून मंत्री का प्रयागराज के सिविल लाइंस में है बंगला

    सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व कानून मंत्री प्रशांत भूषण का एल्गिन रोड पर बंगला है। उस परिसर में ही उनके भांजे पराग गुप्ता रहते हैं और बंगले की देखभाल करते हैं। बंगले के पीछे गैराज और कोठरियां हैं। एक कोठरी में इंदू सोंधिया रहती हैं। पराग गुप्ता का आरोप है कि वहां रहने वाले किसी भी शख्स को निर्माण कार्य या मरम्मत की अनुमति नहीं है। इस बीच इंदू ने बिना पूर्व सूचना के निर्माण कराने लगी। इंदू को कई बार मना भी किया गया, लेकिन वह नहीं मानीं। तब उन्‍हें दूसरी कोठरी दे दी गई ताकि वह अपना सामान रखकर किसी तरह रह सकें।

    पूर्व कानून मंत्री के भांजे ने लगाया है यह आरोप

    यह भी आरोप है कि दूसरी कोठी मिलने के बाद भी इंदू की मंशा ठीक नहीं लग रही थी। तब पराग ने पूर्व कानून मंत्री के आदेश पर महिला की पुरानी कोठरी में ताला बंद कर दिया। इससे वह नाराज हो गई और ताला तोड़कर उसमें कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर पराग ने कारण पूछा तो वह अभद्रता करते हुए धमकी देने लगी। तब पराग ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को फटकार लगाई और तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।