Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tribute to Lalji Tandon : पूर्व राज्‍यपाल की अस्थियां संगम में विसर्जित, जुटे भाजपा नेता Prayagraj News

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jul 2020 05:23 PM (IST)

    एमपी के राज्‍यपाल लालजी टंडन का अस्थि कलश लेकर उनके पुत्र प्रयागराज पहुंचे। किला स्थित वीआइपी घाट पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हेंं भावभीनी श्रद्धांजल ...और पढ़ें

    Hero Image
    Tribute to Lalji Tandon : पूर्व राज्‍यपाल की अस्थियां संगम में विसर्जित, जुटे भाजपा नेता Prayagraj News

    प्रयागराज, जेएनएन। मध्य प्रदेश के राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे लालजी टंडन की अस्थियां शुक्रवार की दोपहर बाद संगम में प्रवाहित की गई। उनके पुत्र सुबोध टंडन ने विधि-विधान से पूजन के बाद अस्थियों को संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान भाजपा के गणमान्‍य लोगों के साथ ही काफी संख्‍या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किला के वीआइपी घाट पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    एमपी के राज्‍यपाल लालजी टंडन का अस्थि कलश लेकर उनके पुत्र प्रयागराज पहुंचे। किला स्थित वीआइपी घाट पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हेंं भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पिंडदान समेत अन्‍य संस्‍कार विधि-विधान के साथ आयोजित किए गए। फिर संगम में ले जाकर अस्थियों को प्रवाहित किया गया। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। पंडित अमित राज वैद्यपंडित, दीपू शास्त्री मुन्नू, पंडित राजेश पाठक ने मंत्रोच्‍चार किया। लालजी टंडन के पुत्र सुबोध टंडन, भतीजे कुंवर जी टंडन ने अस्थि संगम में प्रवाहित की।

    इन विशिष्‍टजनों ने दी श्रद्धांजलि

    मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन की अस्थि विसर्जन से पूर्व पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़, विधायक नीलम करवरिया, विधायक अजय भारती, विधायक संजय गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, पूर्व महापौर  मुरारी लाल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, शशि वार्ष्णेय, राजेंद्र कृष्ण मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, अमित गुप्ता, अंकित वैश्य, दिवाकर त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ मिश्रा  आदि किला के वीआइपी घाट पर मौजूद रहे। उन्‍होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    लालजी टंडन को नमन

    इसी क्रम में मध्‍य प्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल लालजी टंडन को शहर में श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी बैठक आयोजित करके उनके व्‍यक्तित्‍व व कृतित्‍व पर चचा की। कीडगंज स्थित कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों बैठक कर लालजी टंडन को श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी मौजूद रहे। पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, अनामिका चौधरी, रणजीत सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, पार्षद किरण जायसवाल आदि उपस्थित थे।