Move to Jagran APP

BJP Mission 2024: लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी ने रणनीति बना ली है, पढ़ें खबर और जानें क्‍या है तैयारी

BJP Mission 2024 भाजपा के प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि लोक सभा सीटें पार्टी हारी है वहां जमीन तैयार करने की भी जिम्मेदारी संगठन के लोगों को दी गई है। प्रभारियों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के भी कार्यक्रम वहां लगाए जा रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 17 Jul 2022 07:47 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jul 2022 07:47 AM (IST)
BJP Mission 2024 भारतीय जनता पार्टी हारी हुई लोक सभा सीटों पर जोर लगा रही है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। लोक सभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने रणनीति बना ली है। संगठन ने उन सभी सीटों पर बड़े नेताओं के दौरे सुनिश्चित किए हैं, जहां पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 63 सीटें मिली थीं। 17 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। इनमें से दो सीटें जौनपुर और गाजीपुर काशी प्रांत की हैं। इनके लिए महेशचंद्र श्रीवास्तव और सुब्रत पाठक को प्रभारी बनाया गया है। ये अपने क्षेत्र में रात्रि प्रवास भी करेंगे।

loksabha election banner

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों से फीडबैक लिया जाएगा : भाजपा के प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान पहले से चल रहा है। जन प्रतिनिधियों को 100 बूथों का दौरा करने और वहां सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों से फीडबैक लेने की जिम्मेदारी मिली है। इसी क्रम में जो लोक सभा सीटें पार्टी हारी है वहां जमीन तैयार करने की भी जिम्मेदारी संगठन के लोगों को दी गई है। प्रभारियों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के भी कार्यक्रम वहां लगाए जा रहे हैं।

सेक्‍टर शक्ति केंद्र बने : भाजपा के प्रयागराज में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि सेक्टरों को शक्ति केंद्रों में परिवर्तित कर दिया गया है। इनकी निगरानी का दायित्व भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिया गया है। यमुनापार में 310 और महानगर में 257 शक्ति केंद्र हैं। पहले सभी आयाेजन मंडल स्तर पर होते थे अब शक्तिकेंद्रों पर होंगे। किसी वरिष्ठ पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के साथ स्थानीय लोगों से चर्चा भी की जाएगी।

जेम पोर्टल से प्राप्त करेंगे स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का लक्ष्य : भाजपा ने महिला मोर्चा को सक्रिय रहने और घर-घर संपर्क बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला ने बताया कि एनजीओ चलाने वाली, स्वयं सहायता समूह या व्यक्तिगत रूप से अपना कार्य करने वाली महिलाओं से संपर्क करने का भी लक्ष्य मिला है। उनके नाम, ईमेल आइडी, फोन नंबर, पता, कार्य का विवरण आदि निर्धारित प्रोफार्मा पर भरकर प्रदेश कार्यालय को भेजा जाना है। वहां से इन महिलाओं का पंजीयन जेम पोर्टल पर कराया जाएगा। उसके बाद पोर्ट के जरिए विज्ञापन, बाजार आदि की सुविधा मिलेगी। इससे स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। पार्टी की महिलाओं के बीच बैठ भी बन पाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.