Move to Jagran APP

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष बोले- अमृत महोत्सव के माध्यम से शहीदों को जानेगी युवा पीढी

प्रयागराज में अमृत महोत्‍सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि कारगिल और पुलवामा के साथ देश को आजादी दिलाने वाले सभी शहीदों के योगदान को युवा जानें और अनुसरण करें। इसीलिए यह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 04:21 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष बोले- अमृत महोत्सव के माध्यम से शहीदों को जानेगी युवा पीढी
भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से देश भर में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यमुनापार के खीरी में कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री अशोक पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

तिरंगा यात्रा खीरी बाजार से शुरू हुई जो लखनलाल पुरवा तक पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद धर्मराज गेस्ट हाउस मे सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा झंडा व पार्टी का झंडा लिए हुए शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि कारगिल और पुलवामा के साथ देश को आजादी दिलाने वाले सभी शहीदों के योगदान को युवा जानें और अनुसरण करें। इसीलिए यह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। विधायक कोरांव राजमणि कोल ने कहा जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। आजादी महोत्सव मनाने का उद्देश्य स्वादेशी को बढ़ावा देना है। विधायक ने राज्य एवं केंद्र सरकार के तमाम योजनाओं की जानकारी दी।

अग्रहरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरी ने कहा कि चैन की नींद अगर घर में हम और आप सो रहे हैं तो वह योगी और मोदी शासन में अराजकता और गुंडाराज को समाप्त करके संभव हुआ है। जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, महामंत्री पुष्पराज पटेल,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, पूर्वांचल बोर्ड सदस्य अशोक चौधरी,पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ओंकार केसरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतिविंदर ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने की। उन्‍होंने कहा कि भारत के युवा जब देश गुलाम था, तब भी गुलामी नहीं स्वीकारा। आज तो मोदी योगी की सरकार है तो सोचिए युवा क्या करेगा। कार्यक्रम का संचालन आयोजक जिला महामंत्री अशोक पांडेय ने करते हुए कहा कि यमुनापार का युवा सजग है। मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू केशरी ने सभी का आभार जताया। रेवती पाल, गंगा प्रसाद मिश्र, विजय तिवारी, राकेश द्विवेदी, जय ब्रत सिंह, योगी मिश्र, राज कुमार मिश्र, विवेकानंद सिंह, राम प्रसाद तिवारी, शिवा पांडेय, बल्ली बिंद, राहुल मिश्र, अजय कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.