Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजहर इकबाल को मिलेगा कैलाश गौतम काव्यकुंभ सम्मान-2022, प्रयागराज में 27 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा

    By amardeep bhattEdited By: Ankur Tripathi
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 07:03 PM (IST)

    सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था कैलाश गौतम सृजन संस्थान का राष्ट्रीय कैलाश गौतम काव्यकुंभ सम्मान-2022 अंतरराष्ट्रीय कवि/शायर अजहर इकबाल (मुजफ्फरनगर) को द ...और पढ़ें

    Hero Image
    कैलाश गौतम सृजन संस्थान" 27 नवंबर को एनसीजेडसीसी में करेगा आयोजन

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था "कैलाश गौतम सृजन संस्थान" का राष्ट्रीय 'कैलाश गौतम काव्यकुंभ सम्मान-2022' अंतरराष्ट्रीय कवि/शायर अजहर इकबाल (मुजफ्फरनगर) को दिया जाएगा। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में 27 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अजहर इकबाल को सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तानी जुबान में कविता/गीत के वाचन के लिए दिया जाएगा। यह निर्णय डा. श्लेष गौतम की अध्यक्षता में हुई संस्था की बैठक में लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विख्यात रचनाकारों को मिला पूर्व में यह सम्मान

    कैलाश गौतम काव्यकुंभ सम्मान पूर्व के वर्षों में पद्मभूषण गोपाल दास नीरज, पद्मश्री अशोक चक्रधर, डा. उदय प्रताप सिंह, डा. सरिता शर्मा, डा. बुद्धिनाथ मिश्रा, यश मालवीय, डा. कुंवर बेचैन डा. विष्णु सक्सेना, आलोक श्रीवास्तव को दिया जा चुका है। डा. श्लेष के अनुसार कार्यक्रम में युवा रचनाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें चिराग जैन (नई दिल्ली), भावना तिवारी (नोएडा), सुधांशु नवल (लखीमपुर खीरी), और शिखा शुक्ला (पीलीभीत) के नाम पर मुहर लगी। डा. कृष्ण सिंह को समारोह का समन्यवक बनाया गया है। संचालन अजीत सिंह ने किया। बैठक में संतोष चौधरी, गोविंद सक्सेना, डा. एसएम सिंह अनुराग अरोरा, अभिनय कोहली, अनिल अरोरा समेत अन्य लोग भी शामिल रहे।

    मीरा स्मृति सम्मान समारोह 12 को

    प्रयागराज : 'साहित्य भंडार' के अभिन्न अंग मीरा फाउंडेशन की ओर से 12 नवंबर को 'मीरा स्मृति सम्मान' एवं 'मीरा पुरस्कार' समारोह का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में होगा। नरेश सक्सेना (लखनऊ), प्रो. ओमप्रकाश पांडेय (लखनऊ), तानसेन गुजराल (जालंधर), हरीश चंद्र पांडेय (प्रयागराज), मधु कांकरिया (कोलकाता) को मीरा स्मृति सम्मान तथा सिंगरौली (मध्य प्रदेश) की सीमा शर्मा को उनकी कृति 'भेड़ियों का पोशम्पा ' के लिए मीरा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्षता प्रो. राजेंद्र कुमार करेंगे। प्रो. शंभूनाथ (कोलकाता) आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे।