यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Atiq Ahmed Murder Video: माफिया अतीक अहमद और भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, हत्याकांड का वीडियो आया सामने
Atiq Ahmed Murder माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या शनिवार की ...और पढ़ें

प्रयागराज, जागरण ऑनलाइन टीम। Atiq Ahmad Murder माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात साढ़े दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को तीन हमलावरों ने अंजाम दिया। अतीक और अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस काल्विन अस्पताल लाई थी। इसी दौरान हमलावरों ने मीडियाकर्मियों व पुलिस की मौजूदगी में दोनों को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या का वीडियो आया सामने
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या। pic.twitter.com/r8RLgQ1Tzk
— Ammar Khan (@AmmarSageer) April 15, 2023
हत्या का वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। प्रयागराज समेत पूरे देश में घटना की चर्चा होने लगी। यूपी के कई जिलों में पुलिस सक्रिय हो गई।
हमलावरों ने सामने से किया वार
पहले एक हमलावर ने कड़ी सुरक्षा व मीडियाकर्मियों के कैमरे के सामने चल रहे अतीक के नजदीक आकर उसके कनपटी पर पिस्टल लगाने के साथ ही गोली चला दी। फिर पलक झपकते ही दो अन्य युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें अतीक अहमद और अशरफ की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। आरोपित वहां मीडियाकर्मी बनकर आए थे। घटना के बाद पूरे परिसर में भगदड़ मच गई।
