विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: अस्पताल में नमाज मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने किया ट्वीट, पूछा- इसमें जुर्म क्या है

By Sharad DwivediEdited By: Ankur Tripathi
Published: Sat, 24 Sep 2022 06:24 PM (IST)

Asaduddin Owaisi tweeted प्रयागराज सिटी के तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय यानी बेली अस्पताल में एक महिला के नमाज पढ़ने का ...और पढ़ें

अस्पताल के डेंगू वार्ड में 22 सितंबर को महिला ने पढ़ी थी नमाज जिसमें ओवैसी ने किया ट्वीट
अस्पताल के डेंगू वार्ड में 22 सितंबर को महिला ने पढ़ी थी नमाज जिसमें ओवैसी ने किया ट्वीट

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। Asaduddin Owaisi tweeted प्रयागराज सिटी के तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय यानी बेली अस्पताल में एक महिला के नमाज पढ़ने का मामला अब राजनीतिक अखाड़े में है जबकि मामले का कोई शिकायतकर्ता ही नहीं है। महिला को चेतावनी देकर अस्पताल प्रशासन ने प्रकरण का पटाक्षेप कर दिया था, राजनीति के धुरंधर इसे धर्म के तराजू में अब भी तौल रहे हैं। एआइएमआइएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट के बाद से इसे और हवा मिल गई।

नमाज मामले में न कोई शिकायत न केस

बेली अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती जेठवारा प्रतापगढ़ निवासी मरीज की महिला तीमारदार ने 22 सितंबर को वार्ड में ही नमाज पढ़ी थी। इसका वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होते ही खलबली मची थी। अस्पताल प्रशासन ने महिला तथा वार्ड प्रभारी को सख्त चेतावनी दी थी। इसकी न कोई लिखापढ़ी हुई न ही पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत।

ओवैसी का ट्वीट- क्या यूपी पुलिस के पास कोई और काम नहीं

ताजा प्रकरण में एआइएमआइएम (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा है कि अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार की देखरेख करने वाले किसी कोने में, किसी को तकलीफ दिए बिना अपने धर्म के अनुसार इबादत करते हैं तो इसमें जुर्म क्या है। जहां भी नमाज पढ़ी जाती है एफआइआर हो जाती है। क्या यूपी पुलिस के पास कोई और काम नहीं है। प्रयागराज पुलिस ने भी अपने ट्वीट में स्पष्ट कर दिया है कि अस्पताल में महिला की इबादत की जांच की गई, पाया गया है कि उसने कोई जुर्म नहीं किया।

अधीक्षक ने कहा- कोई शिकायत नहीं

बेली अस्पताल के अधीक्षक डा. एमके अखौरी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उनके या अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। कोई अन्य शिकायतकर्ता भी नहीं है।