Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गठित की नई कार्यकारिणी, जानिए किसे दी गई जिम्मेदारी

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 21 Aug 2021 06:19 PM (IST)

    महानगर इंटर कॉलेज प्रमुख प्रशांत पांडेय महानगर इंटर कालेज प्रमुख आनंद तिवारी महानगर सोशल मीडिया प्रमुख कार्तिकेय त्रिपाठी महानगर सोशल मीडिया सह प्रमुख ...और पढ़ें

    Hero Image
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। चुनाव अधिकारी के रूप में अभाविप काशी प्रांत के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजेंद प्रसाद तिवारी रहे। चुनाव अधिकारी ने महानगर अध्यक्ष के रूप में डाक्टर आभा त्रिपाठी और महानगर मंत्री के रूप में नीरज सिंह के नाम की घोषणा की। महानगर संरक्षक के रूप में डाक्टर श्रुति आनंद व डाक्टर रमेश सिंह के नाम की भी घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये बनाए गए महानगर उपाध्यक्ष

    डाक्टर मनीष कुमार श्रीवास्तव, डाक्टर विनीत तिवारी, डाक्टर अजय प्रताप सिंह, डाक्टर श्रद्धा राय, डाक्टर विकास कुमार, डाक्टर आरडी किशोर, डाक्टर आलोक मिश्रा, डाक्टर अनिमेष ओझा।

    महानगर सह मंत्री का जिम्मा इन्हें मिला

    अपूर्वा, पुष्कर मौर्य, मिथुन निषाद, सचिन सिंह, आदित्य प्रताप मिश्रा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अश्वनी, सागर।

    इन पदों पर भी हुआ मनोनयन

    महानगर स्टूडेंट फार सेवा संयोजक के लिए राम त्रिपाठी और महानगर स्टूडेंट फार सेवा सह संयोजक के लिए अमित सिंह का मनोनयन किया गया। महानगर स्टूडेंट फार डेवलपमेंट संयोजक पर अभिषेक सिंह और महानगर स्टूडेंट फार डेवलपमेंट सह संयोजक के लिए राहुल तिवारी, सुमित केसरी चुने गए। महानगर कला मंच संयोजक पर आराध्या कुशवाहा, महानगर कला मंच सह संयोजक पर रोली मौर्य और महानगर छात्रा प्रमुख के लिए शीतल दुबे व महानगर महाविद्यालय प्रमुख पर अकाश सिंह और महानगर महाविद्यालय सह प्रमुख पर सचिन मिश्र को मनोनीत किया गया है।

    इनकी भी हुई ताजपोशी

    महानगर इंटर कॉलेज प्रमुख प्रशांत पांडेय, महानगर इंटर कालेज प्रमुख आनंद तिवारी, महानगर सोशल मीडिया प्रमुख कार्तिकेय त्रिपाठी, महानगर सोशल मीडिया सह प्रमुख सुरेंद्र गुप्ता, महानगर मीडिया संयोजक विवेक पांडेय, महानगर संपर्क प्रमुख विनायक पांडेय, महानगर लॉज संयोजक रौनक आज़ाद तिवारी, कार्यालय मंत्री के लिए सूरज मिश्रा को चुना गया।

    ये बनाए गए कार्यकारिणी सदस्य

    महानगर कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रियांशु सिंह, सत्यम सिंह, दीपा शुक्ला, कृष्ण बलराम सिंह, अभिषेक ओझा, सत्यम सिंह, पवन पटेल को चुना गया है।