Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम प्रयागराज में अभी हैं 80 वार्ड, सीमा विस्तार के बाद हो जाएंगे 100 Prayagraj News

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 29 Dec 2019 11:29 AM (IST)

    सीमा विस्‍तार के बाद प्रयागराज में 100 वार्ड हो जाएंगे। इसके लिए नगर निगम के सीमा विस्‍तार की कवायद की जा रही है। लखनऊ और कानपुर में 110-110 वार्ड हैं।

    नगर निगम प्रयागराज में अभी हैं 80 वार्ड, सीमा विस्तार के बाद हो जाएंगे 100 Prayagraj News

    प्रयागराज, [रमेश यादव]। संभावना है कि 31 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में नगर निगम प्रयागराज के सीमा विस्तार पर मुहर लग जाएगी। ऐसा हुआ तो यहां 100 वार्ड हो जाएंगे। अभी नगर निगम प्रयागराज में 80 वार्ड हैं। प्रदेश में लखनऊ और कानपुर में सबसे अधिक 110-110 वार्ड हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    226 गांवों को शामिल करने की संशोधित सूची शासन को भेजी गई है

    नगर निगम में पहले 238 गांवों को शामिल करने की योजना थी। अब 226 गांवों को शामिल करने की संशोधित सूची शासन को भेजी गई है। नगर निगम प्रयागराज का विस्तार 2011 की जनसंख्या के अनुसार किया जाएगा। आठ साल पहले नगर निगम सीमा में 11 लाख 12 हजार 544 लोग रहते थे। जिन 226 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने की तैयारी चल रही है, उसकी आबादी 4 लाख 28 हजार थी। सीमा विस्तार के बाद नगर निगम की कुल आबादी 15 लाख से अधिक हो जाएगी। नियम अनुसार 15 से 18 लाख आबादी वाले नगर निगम में 100 वार्ड हो सकते हैं। ऐसे में प्रयागराज में 20 वार्ड बढ़ जाएंगे।

    बोले नगर आयुक्त

    नगर आयुक्त रवि रंजन का कहना है कि 2011 से लेकर अब तक नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में आबादी बढ़ी है लेकिन वार्डों की निर्धारण 2011 की जनगणना के अनुसार ही होगा। नियम अनुसार प्रयागराज में 20 वार्ड बढ़ेंगे। 

    क्या है नियम

    आबादी                वार्ड

    नौ से 12 लाख       80

    12 से 15 लाख      90

    15 से 18 लाख     100

    18 लाख से ऊपर   110

    गोरखपुर              70

    वाराणसी             90

    लखनऊ              110

    कानपुर               110

    सदन में नहीं हुई है गांवों के नामों पर चर्चा

    नेता सदन कांग्रेस पार्षद दल मुकुंद तिवारी का कहना है कि नगर निगम की सीमा विस्तार को लेकर सदन में विस्तृत चर्चा नहीं हुई है। कौन-कौन से गांव शामिल किए जाएंगे, इस पर सदन में प्रस्ताव रखा जाना चाहिए। पार्षदों से चर्चा करने के बाद ही गांवों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जानी चाहिए। इसको लेकर सोमवार को वह महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और नगर आयुक्त रवि रंजन को ज्ञापन सौंपेंगे। शासन को भी पत्र भेजेंगे।

     

    comedy show banner
    comedy show banner