Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता प्रयागराज में बोलीं- नोएडा में फिल्म सिटी बनने से प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

    By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 08:49 AM (IST)

    अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता और उनकी मां रेखा गुप्‍ता का प्रयागराज में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने स्वागत किया। उन्‍होंने कहा कि इस शहर के बारे में जो सुना था यहां आकर वही महसूस कर रही हूं।

    Hero Image
    बालीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता संगम नगरी से प्रभावित हैं। प्रयागराज में मंत्री नंदी और मेयर अभिलाषा ने उनका स्वागत किया।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मुंबई बालीवुड की अभिनेत्री ईशा गुप्ता का प्रयागराज आगमन हुआ। वे अपनी मां रेखा गुप्ता के साथ संगम नगरी पहुंचीं। यहां आकर वे काफी खुश हुईं। बोलीं कि प्रयागराज फिल्‍मी दुनिया को आकर्षित करता है। उन्‍होंने कहा कि नोएडा में फिल्‍म सिटी बनने से प्रतिभाओं को मौका मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईशा गुप्‍ता अपनी मां के साथ पहुंचीं संगम नगरी : अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता और उनकी मां रेखा गुप्‍ता का प्रयागराज में शनिवार को आगमन हुआ। उनका यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपने निवास पर स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक नगरी के विकास पर चर्चा उन्‍होंने चर्चा की। कहा कि इस शहर के बारे में जो सुना था यहां आकर वही महसूस कर रही हूं।

    बोलीं- यूपी की बेटी होने के नाते जो कुछ बन सकेगा करूंगी : अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता बोलीं कि प्रयागराज में विकास की असीम संभावनाएं हैं, जो फिल्मी दुनिया को यहां आने और फिल्में बनाने के लिए आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण संगम है, जो पूरे विश्व को प्रयागराज से जोड़ता है। नोएडा में बन रहे फिल्म सिटी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। कहा कि फिल्म सिटी बनने पर युवाओं की प्रतिभा को वरीयता मिलेगी। उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते यहां के विकास के लिए मुझसे जो बन पड़ेगा मैं भी जरूर करूंगी।

    क्‍या बोले मंत्री नंदी : मंत्री नंदी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा किया जाएगा।