मजदूर दिवस ::: एक्टू ने मनाया मजदूर दिवस
एक्टू ने मनाया मजदूर दिवस
By JagranEdited By: Updated: Sun, 01 May 2022 05:50 PM (IST)
मजदूर दिवस ::: एक्टू ने मनाया मजदूर दिवस
फोटो: सर के ई मेल पर-
संसू, फूलपुर: एक्टू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलपुर के वीरकाजी स्थित अपने कार्यालय पर रविवार को मजदूर दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर एक्टू के जिला संयोजक देवानंद ने लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लिया। उन्होंने श्रमिक दिवस के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि आज के ही दिन 1886 में अमेरिका के शिकागो में मजूदरों ने लड़ाई को जीतकर एक नए युग की शुरूआत की थी। आज पुन: बारह घंटे का एक दिन घोषित करके चार श्रम संहिताओं को लागू करके मजदूरों के सामने एक चुनौती पेश की है। इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों ने डा. आंबेडकर, भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर इरशाद अहमद, रमेश भारती, मिश्री लाल, पवन भारती आदि उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।