Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजन में 56 भोग अर्पित, प्रयागराज के मठ-मंदिरों में विधि-विधान से पूजन

    By Sharad DwivediEdited By: Ankur Tripathi
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 09:42 PM (IST)

    मठ-मंदिरों में गाय के गोबर का पर्वत बनाकर 56 भोग अर्पित करके श्रीकृष्ण की स्तुति की गई। यमुना तट स्थित इस्कान मंदिर में सूजी रामदाना बेसन के लड्डू मूंग की दाल के लड्डू फलों का पर्वत बनाकर पूजन हुआ। भक्तों ने हरे रामा-हरे कृष्णा का उद्घोष करके प्रसन्नता व्यक्त की

    Hero Image
    कार्तिक शुक्लपक्ष की प्रतिप्रदा तिथि पर अन्नकूट व गोवर्धन पूजा पर्व पर उल्लास का माहौल रहा।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। कार्तिक शुक्लपक्ष की प्रतिप्रदा तिथि पर अन्नकूट व गोवर्धन पूजा पर्व पर उल्लास का माहौल रहा। मठ-मंदिरों में गाय के गोबर का पर्वत बनाकर 56 भोग अर्पित करके भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति की गई।

    यमुना तट स्थित इस्कान मंदिर में सूजी, रामदाना, बेसन के लड्डू, मूंग की दाल के लड्डू, फलों का पर्वत बनाकर विधि-विधान से पूजन हुआ। भक्तों ने हरे रामा-हरे कृष्णा का उद्घोष करके प्रसन्नता व्यक्त की। बाद में पर्वत को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इस दौरान वेणुविजय दास, दीनदयाल, गौरव मिश्र, केपी सोनी आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, कैवल्य धाम आश्रम में टीकरमाफी आश्रम के मठाधीश स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी ने गाय के गोबर से श्रीकृष्ण की आकृति बनाकर 56 भोग अर्पित करके परिक्रमा किया। स्वामी हर्षचैतन्य ब्रह्मचारी ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार राधा कृष्ण मंदिर मुंशी राम प्रसाद की बगिया में धूमधाम से अन्नकूट का पूजन हुआ। बहुरंगी पुष्पों व रंगबिरंगी झालरों से सजे मंदिर में 56 भोग अर्पित करके संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार नारायण व राजेंद्र नारायण ने आरती उतारी। पूजन में एमएलसी डा. केपी श्रीवास्तव व निर्मला पासवान, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, टीपी सिंह, सुमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

    भगवान जगन्नाथ की हुई पूजा

    प्रयागराज : श्रीजगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के तत्वाधान में जागेश्वर मंदिर काशीराज के प्रांगण में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट के अवसर पर भगवान जगन्नाथ को अन्नकूट का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। राधेश्याम कड़ेल ने "गांऊ हो गुड़ तेरा प्रभु जी जगन्नाथ जी,""देखो रे देखो बाबा जगन्नाथ पधारे, ने भजन गीत गाकर भक्तों का मन मोह लिया। बसंत लाल आजाद, गोवर्धन दास गुप्ता, राजेश केसरवानी, रामजी केसरवानी आदि ने पूजन किया।

    धूमधाम से निकली गिरिराज की शोभायात्रा

    प्रयागराज : श्री ब्रज रस रसिक भजन मंडल की ओर से लूकरगंज स्थित श्यामा सदन राधे कृष्णा एनक्लेव में 43वां श्री गोवर्धन पूजन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व श्री गोवर्धन जी की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। बग्गी

    पर सवार श्रीकृष्ण व बलराम नक्षत्र द्विवेदी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पीले वस्त्र धारण किये महिलाएं कलश लेकर आगे चल रही थीं। अंत में श्रीकृष्ण और बलराम ने श्यामा सदन में गाय के गोबर से निर्मित श्री गोवर्धन जी की प्रतिमा का पूजन किया। संयोजक डा. अखिल निगम, नटवर लाल भारतीय, मुरारी लाल अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी, दुली चंद्र वर्मा, संतोष पांडेय, डा. एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।

    कल गुरुवार को मनाया जाएगा भइया दूज

    प्रयागराज : कार्तिक शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि पर गुरुवार को भइया दूज का पर्व मनाया जाएगा। 27 अक्टूबर को द्वितीया तिथि दोपहर 2.12 बजे तक रहेगी। इसी के अंदर बहनाें को भाई की बलाएं लेकर उनकी लंबी आयु की कामना करनी चाहिए। आयुष्मान योग होने से पर्व का महत्व बढ़ गया है। इसके साथ यमराज के दूत चित्रगुप्त व कलम-दवात का पूजन किया जाएगा।