Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC CGL 2022 से 36001 अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी, रिक्त पदों का विवरण जारी, इसी महीने आयेगा अंंतिम परिणाम

    By Jagran NewsEdited By: Riya Pandey
    Updated: Fri, 12 May 2023 08:42 AM (IST)

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा- 2022 से भरे जाने वाले रिक्त पदों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में 36001 अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी। इसका अंतिम परिणाम इसी महीने जारी कर दिया जाएगा।

    Hero Image
    SSC ने CGL परीक्षा- 2022 से भरे जाने वाले रिक्त पदों की अंतिम सूची जारी कर दी है।

    राज्य ब्यूरो, प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा- 2022 से भरे जाने वाले रिक्त पदों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में 36001 अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी। इसका अंतिम परिणाम इसी महीने जारी कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसएससी ने सीजीएल की भर्ती को करीब आठ महीने में पूरा किया है। दो वर्ष में पूरी होने वाली भर्ती को इस बार वर्ष भर से भी कम समय में पूरा करने का एसएससी रिकॉर्ड बनाएगा। साथ ही सबसे अधिक पद का भी रिकॉर्ड बनेगा।

    एसएससी ने सीजीएल-22 की परीक्षा प्रक्रिया पूरी कर दी है। इसका अंतिम परिणाम जारी होने वाला है। इसकी मुख्य परीक्षा में भाग ले चुके अभ्यर्थियों से पांच मई तक विकल्प लिया जा चुका है।

    एसएससी इस बार इन अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन नहीं करेगा और पद के सापेक्ष अंतिम परिणाम जारी करेगा। परिणाम जारी होने के बाद अभिलेखों का सत्यापन नियुक्ति देने वाला विभाग करेगा। सीजीएल-22 की भर्ती प्रक्रिया 17 सितंबर 2022 से शुरू हुई थी। उस समय पदों की संख्या 37409 घोषित हुई थी।

    अप्रैल में एसएससी ने पदों की संख्या 36012 घोषित की थी। उसमें भी संशोधित करते हुए रिक्त पदों की अंतिम सूची अब 36001 घोषित की गई है। इसमें भर्ती के लिए देशभर से 31 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया लेकिन अधिकतर टियर-1 परीक्षा में छंट गए और टियर-2 के लिए 3.60 लाख अभ्यर्थी सफल हुए थे। अब इसमें से 36001 को ही नौकरी मिलेगी।

    रिक्त पदों में ओबीसी के लिए 8336 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3798, एससी के लिए 5571 और एसटी के लिए 2888 पद आरक्षित हैं। जबकि 15408 पद अनारक्षित हैं।