Move to Jagran APP

महिला नायब तहसीलदार से दुष्कर्म का आरोपित प्रतापगढ़ में गिरफ्तार, शाहजहांपुर का रहने वाला है आरोपित

प्रतापगढ़ जिले में तैनात एक महिला नायब तहसीलदार के अनुसार वह वर्ष 2012 में वह दिल्ली में कोचिंग कर रही थीं। उस दौरान अक्सर गुरविंदर सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी बसंतापुर तहसील पुवाया जनपद शाहजहांपुर उनसे छेड़छाड़ करता था।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 02:59 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 02:59 PM (IST)
महिला नायब तहसीलदार से दुष्कर्म का आरोपित प्रतापगढ़ में गिरफ्तार, शाहजहांपुर का रहने वाला है आरोपित
महिला नायब तहसीलदार से दुष्‍कर्म का आरोपित प्रतापगढ़ के लालगंज में पकड़ा गया।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ में महिला नायब तहसीलदार से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक शाहजहांपुर का रहने वाला है। अश्‍लील वीडिया बनाकर वह ब्‍लैकमेल भी करता था। पुलिस ने शनिवार को आरोपित गुरविंदर सिंह को लालगंज इलाके से पुलिस ने हिरासत में लिया। वह शाहजहांपुर का रहने वाला है।

prime article banner

दिल्‍ली में कोचिंग के दौरान छेड़छाड़ करता था गुरविंदर सिंह

प्रतापगढ़ जिले में तैनात एक महिला नायब तहसीलदार के अनुसार वह वर्ष 2012 में वह दिल्ली में कोचिंग कर रही थीं। उस दौरान अक्सर गुरविंदर सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी बसंतापुर, तहसील पुवाया, जनपद शाहजहांपुर उनसे छेड़छाड़ करता था। उस समय तबीयत खराब होने पर वह जीटीबी नगर दिल्ली में दोस्त के घर रहने लगीं थी। एक दिन गुरविंदर ने कमरे में घुसकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। यही नहीं उनसे इसका वीडियो भी बना लिया था।

अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा

नायब तहसीलदार का आरोप है कि घटना के कुछ बाद कोचिंग में गुरविंदर ने वह अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। वर्ष 2012 से तीन साल तक गुरविंदर ने उनका कई बार यौन शोषण किया। वर्ष 2015 में कारपोरेशन बैंक बरेली में नौकरी करने के दौरान पीछा करते हुए गुरविंदर वहां भी पहुंच गया। वहां एक दिन घर में अकेली देख वह पहुंच गया। कुर्सी से बांधकर उन्हें मारा-पीटा, दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।

नायब तहसीलदार बनीं तो प्रतापगढ़ पहुंच गया था आरोपित

उन्होंने वर्ष 2017 में प्रतापगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यभार ग्रहण किया तो फिर गुरविंदर यहां भी आ धमका। यहां भी एक दिन घर में घुस गया और उन्हें मारा-पीटा। शारीरिक शोषण करके वीडियो भी बना लिया। नायब तहसीलदार का आरोप है कि वह 18 दिसंबर 2020 को दफ्तर में थीं। आरोप है कि गुरविंदर दो अज्ञात लोगों के साथ दफ्तर पहुंचा और उन्हें धमकी देने लगा। वह चालक के साथ किसी तरह अपने आवास पर गईं। वहां भी पहुंचकर वह पहुंचा और बदसलूकी करने लगा। चालक के भगाने पर वह भागा।

नायब तहसीलदार की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने दर्ज किया था केस

इस मामले में नायब तहसीलदार की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने दो जनवरी को आरोपित गुरविंदर सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की टीमें आरोपित की तलाश में लगी थीं। इस बीच पुलिस ने आरोपित गुरविंदर को लालगंज थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपिद गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.