Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकारी लाभ के लिए 40 फीसद दिव्यांगता जरूरी

    By Edited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2016 06:25 PM (IST)

    इलाहाबाद : दिव्यांगों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। पात्र इसका ला

    इलाहाबाद : दिव्यांगों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। पात्र इसका लाभ उठा सकते हैं। बशर्ते उनकी दिव्यांगता 40 फीसद से कम नहीं होनी चाहिए। वैसे कई राज्यों में तो यह सीमा 75 फीसद तक है। ऐसे लोगों को सहायक उपकरण के साथ ही पेंशन भी दी जा रही है। उनके इलाज की व्यवस्था भी विभाग करता है। पेंशन के लिए बीपीएल सीमा को मानक बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 46 व शहर में 56 हजार या उससे कम सालाना आय वाले दिव्यांग पेंशन के हकदार हैं। यह जानकारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी विनीता यादव ने दी। गुरुवार को वह जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में पाठकों के प्रश्नों का उ. दे रही थीं। प्रस्तुत है पाठकों के प्र. व अधिकारी के उ.।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -----

    प्र. : सिटी बसों में दिव्यांगों को सहूलियत नहीं दी जाती।

    अरविंद जायप्र., एडीए नैनी

    उ. : रोडवेज की बसों में दिव्यांग निश्शुल्क यात्रा कर सकते हैं, लेकिन जेएनएनयूआरएम की बसों में ऐसी सुविधा नहीं है। इसके लिए उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।

    प्र. : दिव्यांग पेंशन की सीमा क्या है।

    देवव्रत दारागंज

    उ. : पेंशन के लिए व्यक्ति में कम से कम 40 फीसद दिव्यांगता होनी ही चाहिए। इससे कम में वह पात्रता की श्रेणी में शामिल नहीं हो सकता।

    प्र. : मेरे बच्चे की एक आंख खराब है। सीएमओ से मिला था, लेकिन उसका सर्टिफिकेट नहीं बन सका। वीरेंद्र, थरवई

    उ. : एक आंख खराब होना यानी 30 फीसद दिव्यांगता। दूसरी आंख में भी कम से कम दस फीसद की कमी मिले तभी वह सर्टिफिकेट का हकदार होता है। वैसे इसमें संशोधन की बात चल रही है। आने वाले समय में इसकी सीमा बढ़ाई जा सकती है।

    प्र. : बैटरी वाली ट्राई साइकिल कहां मिलेगी। रवि पांडेय

    उ. : बैटरी वाली ट्राई साइकिल की कीमत 40 हजार होती है। विकलांग कल्याण विभाग द्वारा इसे नहीं दिया जाता। सांसद या विधायक कोटे से यह ट्राई साइकिल दी जाती है।

    प्र. : गुब्बारे वाला सिलेंडर फटने से मेरी दोनों आंखें खराब हो गई थीं। बावजूद इसके सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा।

    उमाशंकर कौशल, नया कटरा

    उ. : आप दिव्यांग पेंशन के लिए आन लाइन आवेदन करिए। इसकी हार्ड कापी विकास भवन में आकर हमारे कार्यालय में जमा कर दीजिए। आपकी पेंशन शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अन्य कोई उपकरण चाहिए तो मेरे आफिस में आकर मुझसे मिलें।

    प्र. : हमारे पास ऐसे तमाम बच्चे हैं जो किसी न किसी रूप से अक्षम हैं। कहा जा रहा है कि प्रमाणपत्र 18 साल के बाद बनता है।

    किरन, सिविल लाइंस

    उ. : दिव्यांग प्रमाणपत्र किसी भी उम्र में बन सकता है। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में आप जाकर प्रमाणपत्र बनवा सकती हैं। हो सकता है कि वहां आपसे कोई जांच करवाने को कहा जाए। ज्यादातर मामलों में तो प्रमाणपत्र उसी समय बनाकर दे दिया जाता है।

    प्र. : क्या पिछड़ों के लिए भी कोई विभागीय योजना है। नरेशचंद्र निषाद, झूंसी

    उ. : वर्ग विशेष के लिए विभाग में कोई प्रावधान नहीं है। अगर आप पात्र हैं तो आपको बैसाखी, छड़ी, ट्राई साइकिल आदि मिल जाएगी।

    प्र. : दिव्यांगों के लिए आने वाली सुविधाएं उन्हें मिल नहीं पातीं। राजेंद्र, हंडिया

    उ. : अभी पिछले दिनों ही इलाहाबाद के परेड मैदान पर पांच हजार से ज्यादा दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए थे। अपने आप में यह रिकार्ड है। अगर आपको कोई दिक्कत है तो मुझसे आफिस आकर मिलें।

    प्र. : दिव्यांगों के लिए कोई नई योजना है? अनुराग यादव, नार्थ मलाका

    उ. : दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। कुष्ठरोगियों को 25 सौ रुपये पेंशन दी जा रही है। पोलियो सर्जरी कराने के साथ ही उपकरण आदि भी बांटे जा रहे हैं।

    प्र. : मैं दोनों आंखों से दिव्यांग हूं। समाजवादी पेंशन धारकों को 500 और हम लोगों को 300 रुपये ही दिए जाते हैं। दिव्यांग हम हैं कि वो।

    बृजेश सिंह, मवैया

    उ. : दिव्यांगों के लिए पेंशन की योजना बहुत पुरानी है। जबकि समाजवादी नई योजना है। दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की बात चल रही है।

    प्र. : दिव्यांग कर्मचारी है तो उसे भत्ते के लिए शासनादेश कहां से मिलेगा।

    प्रमोद पांडेय, सैदाबाद

    उ. : मेरे कार्यालय आएं, वहां से मिल जाएगा।

    प्र. : मैं प्रतापगढ़ की हूं। मेरा भाई दिव्यांग है। उसे ट्राई साइकिल क्या इलाहाबाद से मिल सकती है।

    कुंजन यादव

    उ. : उन्हें प्रतापगढ़ से ही ट्राई साइकिल मिल जाएगी। अगर कोई दिक्कत आए तो मुझसे आकर मिल सकते हैं।