Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2003 में 0.4 डिग्री तक गिरा था तापमान

    By Edited By:
    Updated: Thu, 07 Nov 2013 09:05 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    इलाहाबाद: मौसम विज्ञानियों ने इस वर्ष ठंड का रिकार्ड टूटने की संभावना जताई है। लेकिन इसके पूर्व वर्ष 2003 में 10 जनवरी को तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। जो मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1971 के बाद अब तक का सबसे ठंडा दिन था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्टूबर महीने तक हुई बारिश के कारण वायुमंडल से नमी खत्म नहीं हो सकी। इसी आधार पर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस बार दिसंबर और जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। यहां तक कि तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, दस साल पहले 10 जनवरी को तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके पूर्व 11 दिसंबर 1996 को तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था। वहीं, वर्ष 1971 के बाद 1975 का नवंबर महीना सबसे ठंड बताया जा रहा है। उस साल नवंबर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इस महीने में इतना कम तापमान विगत 42 वर्षो में कभी नहीं रहा। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग के पास 1971 के बाद से आंकड़े मौजूद हैं और प्रत्येक पांच वर्ष पर तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार करता है।

    ठिठक कर फिर चढ़ा पारा

    दीपावली की रात से तापमान में आ रही तेज गिरावट रुक गई है। गुरुवार के तापमान में बुधवार की तुलना में लगभग एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 व न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस था।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर