Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंधर्व वेद करेगा दिल का इलाज

    By Edited By:
    Updated: Thu, 07 Feb 2013 08:03 AM (IST)

    एल एन त्रिपाठी, इलाहाबाद : सबसे बड़ा सुख निरोगी काया। अरबपति को भी कोई सुख नहीं है अगर शरीर स्वस्थ नहीं हैं। अब स्वस्थ रहना और बीमारी को दूर भगाना अमीर और गरीब सभी के लिए बहुत ही आसान होगा। सिर्फ कुछ मिनट तक श्लोक सुनें और बीमारी गायब। महर्षि महेश योगी व उनके अनुयायियों द्वारा विकसित की जा रही महर्षि वेदिक वाइब्रेशन तकनीक या मंत्र चिकित्सा तो कुछ यही बता रही है। अब तक हुए शोध व परीक्षणों की माने तो सिर्फ एक बार इन श्लोकों को सुनने से संबंधित बीमारी गायब हो जाएगी। जैसे गंधर्व वेद (सामवेद का उपवेद) सुनने पर दिल की बीमारी ठीक हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महर्षि वेदिक वाइब्रेशन तकनीक के तहत हुए शोध के अनुसार वेद, उपवेद, वेदांग, आस्तिक दर्शन, वैदिक साहित्य, संहिता, पुराण व स्मृति को मिला कर वेद परिवार की 40 शाखाओं से मिलकर जीव की कोशिका और शरीर बना है। कोशिका और जीव के हर हिस्से, हर कार्य और हर गुण का वेद परिवार के सदस्य से सीधा संबंध है। इसमें ऋग्वेद स्पाइनल कॉर्ड (मेरुदंड) से, गंधर्व वेद दिल से, अथर्ववेद शरीर के विभिन्न जोड़ों व मोटर सिस्टम (चलायमान प्रणाली) से, सामवेद शरीर के अंदर विद्यमान द्रव्य पदार्थो, नर्वस सिस्टम, बाह्यं सतह की संवेदनशीलता, न्याय मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से जुड़ा है। इसी तरह वेद परिवार के अन्य सदस्य अन्य हिस्सों से जुड़े हैं। उक्त हिस्से या उससे जुड़े कार्य में कोई समस्या आने पर संबंधित वैदिक सूक्त का श्रवण तुरंत असर दिखाता है।

    इस शोध में प्रो. टोनी नाडर के साथ रहे व महर्षि के विभिन्न संस्थानों का जिम्मा संभाल रहे ब्रह्मचारी गिरीश जी का कहना है कि शरीर के हर हिस्से में एक चेतन तत्व होता है। यह उस हिस्से में जीवंतता बनाए रखता है। इसी चेतन तत्व के चलते शरीर के बाहरी सतह पर विद्यमान चमड़ी का हर हिस्सा सब कुछ देखता है। महसूस करता है। यह चेतन तत्व समाप्त हो जाता है तो संबंधित हिस्सा मृत प्राय हो जाता है। उसमें संवेदनशीलता नहीं रहती। बीमारी और कुछ नहीं है, बस इस चेतन तत्व की कमी है। मंत्र इस चैतन्यता को बनाए रखते हैं। उनके प्रभाव से संबंधित हिस्से में चेतन तत्व प्रवाहित होता है। इससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

    महर्षि महेश योगी संस्थान फिलहाल वेद परिवार के सभी 40 सदस्यों के सभी श्लोकों का निर्धारित वैदिक रागों में आडियो वीडियो रिकार्डिग करा चुका है। ब्रह्मचारी गिरीश जी के अनुसार कुल करीब 20 हजार घंटों की आडियो वीडियो सीडी तैयार की गई है। यह सभी सीडी इन्टरनेट पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे व्यक्ति अपनी बीमारी से संबंधित श्लोकों को सुनकर रोग मुक्त रह सकेगा। फिलहाल, इस चिकित्सा तकनीक को क्लीनिकल ट्रायल में विभिन्न देशों के मानकों के हिसाब से अनापत्ति प्रमाणपत्र का इंतजार है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner