Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2022: हर ओर विराजेंगे बप्पा, चल रही तैयारी, प्रयागराज प्रतापगढ़ में सज रहे आकर्षक पंडाल

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 04:18 PM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2022 इस बार गणेश महोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त से होगी। प्रयागराज में दारागंज बैरहना दरभंगा सिविल लाइंस जार्जटाउन कटरा अशोक नगर सुलेम सराय मुंडेरा शिवकुटी मुट्ठीगंज समेत अन्य इलाकों में गणेश जी के पंडाल तैयार किए जा रहे हैं।

    Hero Image
    Ganesh Chaturthi 2022 प्रयागराज से लेकर प्रतापगढ़ तक पूजा कमेटियां तैयारी कर रही हैं।

    प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना काल के बाद अब गणेश पूजन की धूम मचने वाली है। प्रयागराज से लेकर प्रतापगढ़ तक पूजा कमेटियां तैयारी कर रही हैं। इस बार गणेश महोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त से होगी। प्रयागराज में दारागंज, बैरहना, दरभंगा, सिविल लाइंस, जार्जटाउन, कटरा, अशोक नगर, सुलेम सराय, मुंडेरा, शिवकुटी, मुट्ठीगंज समेत अन्य इलाकों में गणेश जी के पंडाल तैयार किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनारी मोहल्ले का पंडाल होता है खास

    प्रतापगढ़ में भी शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों पंडाल सजाए जाएंगे। विघ्नहर्ता गणेश भगवान की पूजा का खास आकर्षण इस बार भी श्याम बिहारी गली के सोनारी मोहल्ले का पंडाल होगा। इसकी छटा ही निराली होगी। यहां इस बार नागपुर से बप्पा की सुंदर प्रतिमा मंगवाई जा रही है, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। तैयारी में लगे आशीष सोनी, शनि सोनी, मुन्ना सोनी, रेवत, बाबा मगन हैं। यहां एक सप्ताह तक गणेश पूजन की धूम रहेगी। अपना व्यवसाय छोड़कर लोग बप्पा की सेवा करते हैं। सुबह-शाम भजन कीर्तन की गूंज होगी।

    मराठी परिवारों की महिलाएं घर में बनाती हैं मोदक और लगाती हैं भोग

    मराठी में भी बप्पा की आरती की जाएगी। मराठी परिवारों की महिलाएं घर में ही मोदक बनाती हैं। उसी का भोग लगाकर भजन गाती हैं। सबकी सुख-समृद्धि मांगती हैं। महिला-पुरुष भक्त मराठी टोपी लगाकर आरती व वंदना गाते हैं। प्रहलाद खंडेलवाल, विजय जानकर, बाबा महादेव जाधव समेत लोग तैयारी में लगे हैं। भक्तों को मोदक का प्रसाद व आकर्षक शोभायात्रा भी इस गली के गणेश उत्सव की ख्याति में चार चांद लगाते हैं। पंडालों में होने वाले भजन व जगराते में भक्ति की धारा बहती है। यानी धूम ऐसी कि लोगों को मुंबई के लाल बाग के राजा और सिद्धि विनायक के पास पहुंच जाने सी अनुभूति होती है। बप्पा के दरबार लालगंज, पट्टी, रानीगंज, कुंडा में भी सजते हैं। इस बार भी तैयारी है। बाजार में गणेश जी की मूर्तियां बिकने लगी हैं।