Lover Parathas : अलीगढ़ में सूतमिल पर आपको मिलेगा 24 तरह के पराठों का स्वाद, मिक्सचर पराठे की बात ही अलग
Lover Parathas अलीगढ़ में सूतमिल के सामने प्रेम सिंह उर्फ प्रेम पराठा वालों के यहां आपको 23 तरह के पराठों का स्वाद मिलेगा। अगर आप अलीगढ़ आएं तो एक ...और पढ़ें

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। पराठे तो सभी खाते हैं। ये कितनी तरह के बनाए जा सकते हैं? इसकी शायद ही कोई संख्या बता सके। खाने में भी तरह-तरह के नए-नए प्रयोग होते रहते हैं। अलीगढ़ में सारसौल चौराहे से आगे सूतमिल के सामने प्रेम सिंह उर्फ lover paratha ones के यहां तो 24 तरह के पराठे बनते हैं। एक से एक बढ़कर स्वाद, जिसके दीवाने अन्य जिलों के लोग भी हैं। देशी घी से निर्मित आलू, प्याज, मूली, पनीर व मेवा से निर्मित इन पराठों को हरी चटनी, रायता व दही के साथ परोसा जाता है। Mixture Paratha सबसे ज्यादा प्रचलित है। इसका स्वाद ऐसा, जिसे बार-बार खाने को मन करे। एक ही पराठे से पेट भर जाए।
नौकरी की बजाय self employed को चुना
बुलंदशहर जिले के गांव तलवार निवासी प्रेम सिंह के पिता नन्नू सिंह खेती करते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे प्रेम सिंह के बड़े भाई की सूतमिल के पास ससुराल थी। 1986 में प्रेम सिंह रोजगार की तलाश में अलीगढ़ आ गए। यहां आकर उन्होंने नौकरी की बजाय स्वरोजगार करना बेहतर समझा। मसूदाबाद पर एक तख्त व कोयला की अंगीठी पर देशी घी से आलू के पराठे बनाना शुरू किया। तब यह सादा पराठा आलू की सब्जी के साथ ग्राहकों को परोसते थे। छह साल तक तख्त पर पराठा बेचा। फिर एक लकड़ी का खोखा तैयार कराया। इसमें सादा पराठा के साथ आलू के पराठा बनाना शुरू कर दिया।
दस साल तक बेचा पराठा
10 साल तक इसी तरह पराठा बेचते रहे। क्षेत्र में पहचान बना ली। 2002 में मसूदाबाद स्थित मंदिर के निकट दुकान किराए पर ले ली। तब तक देशी घी से निर्मित पराठों की वैरायटी बढ़ा दी। मूली का पराठा, प्याज पराठा, गोभी पराठा, पालक व मैथी सहित कई फ्लेवर में पराठा बनाना शुरू कर दिया। 2012 में सारसौल सूतमिल के पास खुद के भवन में पराठे की दुकान संचालित की। यहां मेवा, पनीर व अन्य मसालों का पराठा भी बनाना शुरू किया।
सबसे महंगा खोवा पराठा
पराठे के लिए यह दुकान अपनी अलग पहचान बना चुकी है। पराठे के साथ सब्जी, चटनी दी जाती है। सलाद, दही के रेट अलग से होते हैं। 270 रुपये का एक पराठा दिया जाता है। इसके बाद 24 अलग-अलग तरह के पराठों की अलग-अलग कीमत है। खोवा पराठा की सबसे अधिक महंगा है। 370 रुपये का एक मिलता है।
इनका कहना है
35 साल पहले रोजगार की तलाश में अलीगढ़ आए थे। पैसा नहीं था। इसलिए तख्त पर रखकर पराठा बेचना शुरू कर दिया। पराठे की क्वालिटी पर जोर रखा। शुद्धता व ग्राहकों के प्रेम के चलते इस शहर दुकान की अलग पहचान बन चुकी है।
- प्रेमसिंह, संचालक, प्रेमी पराठा
-------------------------
पिछले 20 साल से प्रेमी के हाथ के बने पराठा खा रहे हैं। इन्होंने गुणवत्ता को बनाए रखा है। तभी इनके पराठों के ग्राहक मुरीद हैं। मिक्चर पराठा जैसा स्वाद कही मिल ही नहीं सकता।
- यतेंद्र जैन, ग्राहक
प्रेमी पराठा जैसा स्वाद कहीं दूसरी जगह अबतक नहीं मिला। कितनी भी तेज भूख लग रही हो, एक पराठा से ज्यादा खा ही नहीं सकते। अलग अलग फ्लेवर के पराठे का स्वाद ला लाजवाब है।
- कौशल गौड़, ग्राहक

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।