Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : योगी उपयोगी नहीं अनउपयोगी हैं : अरविंद गिरी

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 20 Dec 2021 02:35 PM (IST)

    आगामी 23 दिसबर को सपा व रालोद द्वारा संयुक्त रुप से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। विशाल रैली को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।

    Hero Image
    रविवार को सपा के युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया ।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। आगामी 23 दिसबर को सपा व रालोद द्वारा संयुक्त रुप से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। विशाल रैली को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज प्रदेश 10 साल पीछे चला गया

    रविवार को सपा के युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया और दाेनों पार्टी के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वाफा बांधकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में रोजगार, छात्रवृति, परीक्षा कुछ नहीं है, किसान परेशान है, अपराध बढ़ रहे हैं जंगल राज कायम है। आज प्रदेश 10 साल पीछे चला गया है। योगी उपयोगी नहीं अनउपयोगी हैं। पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर ने कहा कि आज जनता में होश है जोश है और हमारे साथ है। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने कहा कि इगलास की रैली एतिहासिक होगी। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने सभी कार्यकर्ता से क्षेत्र में भ्रमण करने का आव्हान किया। इस मौके पर राजकुमार सागबान, नाबब सिंह छौंकर, सुरेंद्र सिंह, जिपं सदस्य अमित ठेनुआं, जिलाध्यक्ष युवजन सभा रंजीत चौधरी, महेंद्र माहौर, यशवीर चौधरी, सागर चौधरी, हरीश चौधरी, संजय शर्मा, रवि सैनी, अर्जुन सिंह, सलमान शाहिद, रामकुमार सिंह, जगदीश माहौर आदि थे।

    चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करे सरकार

    इगलास । हाथरस रोड पर स्थित एक गैस्ट हाउस में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि विगत 28 वर्षो में सपा, बसपा व भाजपा की सरकारें रही तथा राष्ट्रीय लोकदल हर सरकार में हर सब्जी में आलू की भांति रही है। आज तक पंचायत प्रतिनिधियों को बहकाने का काम किया गया है। लोकदल जिस दिन ताकत में आएगा 24 घंटे के अंदर पंचायतों को उनके अधिकार दे दिए जाएंगे और विकास के लिए पंचायतों को दिल्ली और लखनऊ की तरफ नहीं देखना पड़ेगा। ग्राम विकास से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी पंचायतों के अधीन काम करेंगे गलत काम करने पर उन्हें बर्खास्त करने का अधिकार पंचायत को होगा । उन्होंने प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी के लिए उक्त सभी दलों को जिम्मेदार ठहराया। लाकडाउन के समय प्रदेश के नागरिक जो रोजगार की तलाश में भिन्न-भिन्न प्रदेशों में रोजी-रोटी कमाते थे लगभग 35 लाख नागरिक वापस आए पिछली सरकारों ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों के अनुरूप गांव में लघु कुटीर उद्योग लगाए होते तो इतनी बड़ी संख्या में प्रदेशवासी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, रोजी कमाने नहीं जाते। उन्होंने गांव के किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया और कहा इन दलों की सरकार किसान हितैषी होती तो किसानों को एक लंबे समय तक दिल्ली के बार्डर की सड़कों पर संघर्ष नहीं करना पड़ता। लोकदल बार्डर पर कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़ा रहा। लोकदल ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मनित करने की पुरजोर मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव देवानंद, प्रदीप हुड्डा, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, भीकम्बर सिंह, पुष्पारानी, लतिका मौजूद रही, संचालन चौ.धर्मवीर सिंह ने अध्यक्षता उदयवीर सिंह ने की।