Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वसंत पंचमी पर आज ऐसे करें पूजा, होगी मुराद पूरी

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 05 Feb 2022 09:05 AM (IST)

    ज्ञान की देवी मां सरस्‍वती देवी की पूजा करने से शिक्षा के क्षेत्र में तरक्‍की मिलती है। ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा करने से ज्ञान का लाभ मिलेगा। मां सरस्वती ज्ञान सुख और समृद्धि की भी देवी हैं। शनिवार को तड़के 347 बजे से प्रारंभ होगी।

    Hero Image
    स्वामी पूर्णानंदपुरी ने कहा कि ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा सभी को करनी चाहिए।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। वसंत पंचमी का पर्व शनिवार को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आज के ही दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने सबसे पहले वसंत पंचमी को देवी सरस्वती की पूजा की थी। इसलिए मां शारदे की पूजा का महापर्व पूरे देश में मनाया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है शुभ काय्र् का मुहुर्त

    वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी ने कहा कि ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा सभी को करनी चाहिए। मां सरस्वती ज्ञान, सुख और समृद्धि की भी देवी हैं। इस बार पंचमी तिथि शनिवार को तड़के 3:47 बजे से प्रारंभ होगी। रविवार सुबह 3.46 बजे तक रहेगी। पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि वसंत पंचमी को अबूझ मुहुर्त भी कहा जाता है, इसलिए शनिवार को जबरदस्त सहालग हैं। इसदिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहुर्त के कर सकते हैं। कन्या का विवाह भी शुभ माना जाता है, इसलिए लोग वसंत पंचमी के दिन कन्याओं का विवाह करने की कोशिश करते हैं। पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि व्यवसाय, गृह प्रवेश और शुभकार्य भी प्रारंभ करना मंगलमय होता है। वसंत पंचमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान भी करते हैं। इसलिए रामघाट, राजघाट, नरौरा और सांकरा आदि घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे।

    इंसेट

    जमकर बजेंगे बैंडबाजा

    वसंत पंचमी के चलते शनिवार को जिले में जबरदस्त सहालगें हैं। शहर के सभी गेस्ट हाउस बुक हैं। होटल और लान में भी बुकिंग की गई है। बैंडबाजे वाले भी दो शिफ्ट में हैं। करीब 500 से अधिक शादियां हैं। इधर, चुनाव की भी तैयारी चल रही है। कुछ गेस्ट हाउसों के खाली कराए जाने की सूचना मिली थी, जिसपर सांसद सतीश कुमार गौतम ने नाराजगी जताई थी। डीएम को पत्र लिखकर यह कहा था कि जिन गेस्ट हाउस, लान आदि में बुकिंग है, उन्हें परेशान न किया जाए।