Move to Jagran APP

अपहरण का नाटक रच लुधियाना गई थी महिला, पुलिस ने ऐसे किया बरामद, फिर हुआ ये सब Aligarh News

क्वार्सी क्षेत्र से गायब महिला को शुक्रवार को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंधों के चलते महिला अपहरण का नाटक रचकर गई थी। सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध कार ही महिला को लुधियाना छोड़कर आई थी।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:48 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 07:48 AM (IST)
अपहरण का नाटक रच लुधियाना गई थी महिला, पुलिस ने ऐसे किया बरामद, फिर हुआ ये सब Aligarh News
क्वार्सी क्षेत्र से गायब महिला को शुक्रवार को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र से गायब महिला को शुक्रवार को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंधों के चलते महिला अपहरण का नाटक रचकर गई थी। सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध कार ही महिला को लुधियाना छोड़कर आई थी। 

loksabha election banner

यह है मामला 

मंगलवार को 35 वर्षीय महिला घर से दूध लेने निकली थी। रास्ते से गायब हो गई। डेयरी के पास टूटीं चूडिय़ां, दूध का डिब्बा पड़ा मिला। इससे अपहरण की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस की जांच में एक संदिग्ध कार ट्रेस हुई। सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया ने बताया कि सीसीटीवी में दिखी कार को ट्रेस किया गया। कार टैक्सी में चलती है। उसके चालक से बात की तो पता कि महिला इसी कार में सवार होकर लुधियाना गई थी। रेलवे स्टेशन से कार को बुक किया गया था। सीओ ने बताया कि बिहार का एक युवक पहले महिला के मकान में किराये पर रहता था। उसी युवक से महिला के प्रेम संबंध हो गए। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इससे परेशान होकर महिला अपने प्रेमी पर ले जाने का दबाव बना रही थी।

खुद ही चूड़ी आदि तोड़कर फेंक दी

 प्रेमी ने महिला को लुधियाना स्थित अपने मामा के घर भेजने की योजना बनाई, जिसके बाद लुधियाना के लिए टैक्सी बुक की गई। मंगलवार सुबह महिला दूध लेने के लिए निकली और खुद ही चूड़ी आदि तोड़कर फेंक दी। फिर कार में सवार होकर लुधियाना निकल गई। सीओ ने बताया कि गुरुवार रात इंस्पेक्टर छोटेलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम लुधियाना गई। महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। प्रेमी से भी पूछताछ की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.