Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh New: कथावाचक प्रियंका चौधरी के घर आज आएंगे मेघालय के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2022 07:01 AM (IST)

    टप्पल के स्यौराल निवासी देवेंद्र चौधरी की बेटी गायक प्रियंका चौधरी की आवाज मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गांव ले आई है। वे मंगलवार को दोपहर 1230 बजे आ रहे हैं। दिल्ली में आयोजित सरकारी कार्यक्रमों के दौरान प्रियंका की उनसे मुलाकात हुई थी।

    Hero Image
    मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक आज अलीगढ़ आएंगे।

     अलीगढ़, जागरण संवाददाता। टप्पल के स्यौराल निवासी देवेंद्र चौधरी की बेटी गायक प्रियंका चौधरी की आवाज मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक Meghalaya Governor Satya Pal Malik को गांव ले आई है। वे मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे आ रहे हैं। दिल्ली में आयोजित सरकारी कार्यक्रमों के दौरान प्रियंका की उनसे मुलाकात हुई थी। प्रियंका का कार्यक्रम सत्यपाल मलिक को पसंद आया था। प्रियंका ने उन्हें गांव आने के लिए आमंत्रित किया था। उस आमंत्रण को उन्होंने स्वीकार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका के घर भोजन करेंगे Meghalaya Governor Satya Pal Malik

    प्रियंका Narrator Priyanka Choudhary ने बताया कि वे रामकथा, भागवत, भजन संध्या समेत अन्य कार्यक्रम करती हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी है। वह दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समेत अन्य सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने गई थीं। इस दौरान मेघालय के राज्यपाल से मुलाकात हुई। उन्होंने राज्यपाल को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया था।

    यह है कार्यक्रम

    मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम जारी हो गया है। वे नई दिल्ली बसंत विहार स्थित मेघालय हाउस से सुबह साढ़े 10 बजे अलीगढ़ के लिए चलेंगे। एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि Meghalaya Governor Satya Pal Malik दोपहर 12:45 बजे टप्पल क्षेत्र के गांव स्यौराल में देवेंद्र चौधरी के घर पर पहुंचेंगे। करीब तीन घंटे यहां रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

    प्रियांशु को मिली नीट में सफलता

    अलीगढ़। एनईईटी (नीट) में वैष्णो अपार्टमेंट समद रोड निवासी प्रियांशु जादौन ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम राेशन किया है। उन्होंने नीट 2022 में 615 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रियांशु ने बताया कि उन्होंने संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल तालानगरी से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें उन्होंने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पिता ठाकुर कुशल पाल सिंह इंजीनियरिंग कालेज में प्रोफेसर हैं। प्रियांशु जादौन बिल्डर्स के एमडी योगेंद्र पाल सिंह के भांजे हैं। पिता ने बेटे की सफलता पर कहा कि जीवन में सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके हौसले बुलंद हों और जिनमें कठिन परिश्रम का जज्बा हो। बेटे ने इस सफलता के लिए कठिन परिश्रम किया और सफलता मिली। उनकी सफलता से स्वजन में खुशी का माहौल है

    comedy show banner
    comedy show banner