विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ मतदाता सूची विशेष अभियान: नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन के लिए बूथों पर पहुंचे लोग

By Surjeet PundhirEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 21 Nov 2026 01:09 PM (IST)

अलीगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दो दिवसीय विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ, जिसमें बूथों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोग अपने और परिवार के सदस्यों के नाम जांचने और आवश्यक सुधार करने के लिए फॉर्म भर रहे हैं।

बूथ पर उमड़े लोग। जागरण

बूथ पर उमड़े लोग। जागरण

HighLights

  1. अलीगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में उमड़ी मतदाताओं की भीड़।

  2. नाम जुड़वाने, हटाने, संशोधन के लिए लोग बूथों पर पहुंचे।

  3. जिले के सभी 3034 बूथों पर बीएलओ मतदाताओं की मदद कर रहे।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मतदाता सूची में अपना नाम है या नहीं, यह जानने के लिए शनिवार को मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसएसआर) के तहत शुरू हुए दो दिवसीय विशेष अभियान में लोग परिवार समेत बूथों पर पहुंच रहे हैं। कोई प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में अपना नाम तलाश रहा है तो किसी ने नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए फार्म भरना शुरू कर दिया है।

दैनिक जागरण की टीम सुबह 11 बजे अलीगढ़ पब्लिक स्कूल पहुंची। यहां कोल विधानसभा क्षेत्र के छह बूथ बनाए गए हैं। सभी पर मतदाताओं की आवाजाही दिखाई दी। लोग सूची में अपने और परिवार के सदस्यों के नाम तलाशते नजर आए। जिनके नाम सूची में नहीं मिले, वे नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भर रहे थे। वहीं नाम, पता और अन्य विवरणों में गड़बड़ी ठीक कराने के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन किए जा रहे थे।

अलीगढ़ पब्लिक स्कूल और नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में लगी कतारें

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के चार बूथों पर भी ऐसा ही नजारा रहा। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची दुरुस्त कराने को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। जिले की अन्य सात विधानसभा क्षेत्रों में भी बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने की सूचना है।

जिले के सभी 3034 बूथों पर बीएलओ की तैनाती 

जिले के सभी 3034 बूथों पर बीएलओ की तैनाती की गई है। वे सुबह 10 से शाम चार बजे तक बैठकर मतदाताओं की मदद कर रहे हैं। दो दिवसीय अभियान में नाम जुड़वाने, कटवाने और विवरण संशोधन के लिए निर्धारित फार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP Weather: फिर बदलेगा मौसम, यूपी में छाएगा घना कोहरा; आज 10 जिलों में गरज-चमक संग बारिश

यह भी पढ़ें- यूपी में आज से विशेष अभियान: वोटर लिस्ट में नाम या विवरण की गड़बड़ी, कराएं सही; ऐसे पता करें अपना मतदान केंद्र व बूथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।