Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: संभल कर रहें अलीगढ़ वाले, अगले दो दिन चलेंगी लू; अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Thu, 12 Jun 2025 07:22 PM (IST)

    अलीगढ़ में भीषण गर्मी जारी है मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। किसानों को फसलों की सिंचाई करने और पशुओं को छाया में रखने की सलाह दी गई है। 15-16 जून के मध्य बूंदाबांदी की संभावना है।

    Hero Image
    शुक्रवार और शनिवार को लू का सामना करना पड़ेगा। प्रतीकात्‍मक

    जासं, अलीगढ़। अब तक सूरज के तेवर झेल रहे लोगों को शुक्रवार और शनिवार को लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से एेसा अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान तो नहीं बढ़ा लेकिन गर्मी कम नहीं थी। जनमानस ही नहीं पशु-पक्षी अकुला उठे। 15-16 जून के मध्य तेज हवाओं, गरज़ चमक के साथ स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी रहने की संभावना है ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.4 और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही सूरज के तेवर चढ़े हुए थे। 10 बजे तक तेज धूप लग रही थी। दोपहर के वक्त तो गर्मी से हाल बेहाल था।

    गर्मी अधिक होने के कारण रोजाना की तरह लोग कम निकल रहे हैं। गर्मी के कारण पसीना भी खूब निकल रहा है। स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को राहत है। बच्चे आजकल समर कैंप में मस्ती कर रहे हैं। घर, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में खूब एसी चल रहे हैं। गर्मी का असर मानव जीवन पर नहीं पशु -पक्षियों पर दिख रहा है। वे भी पेड़ों के नीचे बैठे दिखाई दे रहे हैं। पक्षी भी अधिकांश समय पेड़ों की शाखाओं के बीच गुजार रहे है।

    गर्मी से राहत के लिए तरह-तरह के इंतजाम

    गर्मी में घर से बाहर निकलकर लोग गन्ने के जूस और शिकंजी पीकर राहत पहुंचा रहे है। आइसक्रीम की भी खूब बिक्री हो रही है। कच्ची बर्फ की सिल्ली मांग अधिक बढ़ी है। घड़े, सुराई भी खूब बिक रहे हैं। भीषण गर्मी में शहर में एएमयू सर्किल से कलक्ट्रेट जाने वाले रोड पर राहत है। यहीं पर शीतल पेयपदार्थों की ढकेलों पर भीड़ दिखाई देती है। लोग आसपास के पार्क और छायादार पेड़ों के नीचे बैठे और खड़े दिखाई भी दे रहे हैं।

    फसलों का ध्यान रखें किसान

    आम के बागों के अलावा खेतों में मक्का और गन्ने के अलावा चारे की फसलें खड़ी है। सब्जियों के अलावा तरबूज, खीरा, खरबूज भी हैं। गर्मी को देखते हुए किसानों को सलाह दी जा रही है कि जल्दी-जल्दी पानी देकर खेतों में नहीं बनाए रखें। पशुओं को छाया और पानी का भी इंतजाम रखें।