विदाई के नेग पर बिगड़ी बात, बिन दुल्हन लौटी बरात; पूरी कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान
शाहरुख का निकाह की रस्म हंसी-खुशी के माहौल में पूरी हुई। मंगलवार सुबह 8.30 बजे दुल्हन की विदाई हो रही थी। दुल्हन के भाई दिलशाद ने गाड़ी रोकने की रस्म करते हुए दूल्हा शाहरुख से 21 हजार रुपये नेग मांगे। दूल्हा एक हजार रुपये दे रहा था। इससे बात बिगड़ गई और दुल्हन साथ आने से मुकर गई। यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है।
संवाद सहयोगी, फिरोजाबाद, नारखी। गढ़ी छत्रपति कालोनी में मंगलवार सुबह नेग के रुपये को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया। दूल्हा दुल्हन के भाई को 11 हजार रुपये नेग दे रहा था लेकिन भाई 21 हजार पर अड़ा हुआ था। बात बढ़ी तो पिता ने बेटी को विदा करने से इन्कार कर दिया।
थाने में भी दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन समझौता नहीं हुआ। इसके बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई। दूल्हे ने पुलिस को दुल्हन के पिता और भाई के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया है।
इसे भी पढ़ें- प्रयागराज में छाया बंदरों का ऐसा खौफ, लोग घरों में हो गए हैं कैद, इन्हें पकड़ने के लिए पांच लाख रुपये का पास है बजट लेकिन...
अलीगढ़ के आलम गेट निवासी शाहरुख की बरात गढ़ी छत्रपति कालोनी में सोमवार रात आठ बजे आई थी।निकाह की रस्म हंसी-खुशी के माहौल में पूरी हुई। मंगलवार सुबह 8.30 बजे दुल्हन की विदाई हो रही थी। दुल्हन के भाई दिलशाद ने गाड़ी रोकने की रस्म करते हुए दूल्हा शाहरुख से 21 हजार रुपये नेग मांगे। दूल्हा एक हजार रुपये दे रहा था। बाद में वह 11 हजार रुपये देने को तैयार हो गया, लेकिन दिलशाद 21 हजार से कम लेने को तैयार नहीं था।
इसे भी पढ़ें- एकतरफा मोहब्बत में युवक बना कातिल, सगाई के दिन युवती को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
इस पर बात बिगड़ गई। पिता नवी आलम के कहने पर दुल्हन गाड़ी से उतर कर अपने घर में चली गई। इसके बाद दूल्हा और उसके स्वजन थाना नारखी पहुंचे और इंस्पेक्टर राजेश पांडेय को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घराती पक्ष को थाने पर बुला लिया।
काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई लेकिन घराती पक्ष विदाई करने को तैयार नहीं था। वहीं शाहरुख ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में दोनों आरोपितों पर गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।