Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, आफत से बचना है तो सतर्क रहें

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 16 May 2022 09:44 AM (IST)

    बीते कई दिनों से मौसम का पारा चढ़ा हुआ है गर्म हवाओं और धूप ने लोगों का जीना दुश्‍वार कर दिया है। सोमवार को भी मौसम में तल्‍खी देखने को मिलेगी। हालांकि सूरज ढलने के बाद वातावरण में नमी से थोड़ी राहत मिलेगी।

    Hero Image
    भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्‍वार कर दिया है।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्‍वार कर दिया है। रविवार को तापमान इतना अधिक था कि दिनभर सड़कों पर सन्‍नाटा छाया रहा, लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। सोमवार को भी गर्मी का पारा चढ़ा रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि शाम को सूरज ढलने के बाद वातावरण में नीम से कुछ राहत मिलेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज गिर सकता है तापमान

    धूप की तल्खी से आज भी गर्मी का पारा चढ़ा रहेगा। दिनभर भंयकर लू चलने से बाहर का वातावरण काफी गर्म रहेगा। इससे राहगीरों को समस्या हो सकती है। धूप व लू के साथ उमस भी पसीने छुड़ाएगी। हालांकि, अधिकतम तापमान में रविवार के मुकालबे तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। फिर भी भंयकर गर्मी का अहसास होगा। इसलिए घर से निकलते वक्त धूप से बचाव के उपाय करके ही। शाम तक लू परेशान करेंगी। शाम को सूरज ढलने के बाद वातावरण में नमी से कुछ राहत मिलेगी।

    बढ़ गए रोगी

    भीषण गर्मी में उल्टी, दस्त, बेचैनी, बुखार, अत्याधिक पसीना, पेट व सिर दर्द, पीलिया, हाथ-पैरों में ऐंठन व त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। सरकारी अस्पतालों के डायरिया वार्ड फुल हो चुके हैं। हीट स्ट्रोक, हीट रैश के लक्षणों जैसे कमजोरी महसूस करना, चक्कर आना, सिर दर्द, उबकाई आना, मूर्छा आदि से ग्रस्त रोगियों की संख्या बढ़ी है, जिन्हें डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) होने पर ड्रिप चढ़ानी पड़ रही है।

    ये बरतें सावधानी

    • - अधिक से अधिक पानी पीएं।
    • - घर से निकलने से पूर्व पानी, छाछ, शिकंजी का सेवन जरूर करें।
    • - मौसमी रसदार फलों का सेवन करें।
    • - तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
    • - अधिक मात्रा में सलाद का सेवन करें।
    • - फास्ट फूड से बचाव करें।
    • - ताजा भोजन खाएं।
    • - छाया या सूती गमछे से सिर को ढकें।
    • - सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें।
    • - धूप में तबीयत बिगड़े तो तुरंत छांव में जाएं।
    • - शरीर का तापमान बढ़े तो गीले कपड़े से पौछें।
    • - लंबी यात्रा करने से बचें।
    • - गर्भवती महिला, बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों का ध्यान रखें।

    बीते पांच वर्षों में 15 मई का तापमान

    वर्ष, अधिकतम, न्यूनतम

    2021, 40.0, 25.0

    2020, 39.0,24.0

    2019, 34.4,22.8

    2018, 37.6,24.2

    2017, 44.6,26.8

    पूर्वानुमान, अधिकतम, न्यूनतम

    अलीगढ़

    16 मई, 41, 26

    17 मई , 41, 25

    ---------

    हाथरस

    16 मई, 42, 27

    17 मई, 41, 26