Move to Jagran APP

भाजपा में नहीं होती जातिगत राजनीति : बृज बहादुर

जासं अलीगढ़ देश का प्रबुद्ध वर्ग जानता है कि देशहित में कार्य करने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 12:50 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 12:50 AM (IST)
भाजपा में नहीं होती जातिगत राजनीति : बृज बहादुर
भाजपा में नहीं होती जातिगत राजनीति : बृज बहादुर

जासं, अलीगढ़: देश का प्रबुद्ध वर्ग जानता है कि देशहित में कार्य करने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा है। यहां जातिवाद की राजनीति नहीं होती, एक चाय बेचने वाला भी यहां प्रधानमंत्री बन सकता है। प्रबुद्ध वर्ग 2022 में भी भाजपा के साथ रहेगा। यह बातें प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने कहीं। सम्मेलन का आयोजन किशनजी मैरिज होम में किया गया था।

loksabha election banner

उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जन-जन तक इसे पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो देश पहले भारत को आंख दिखाते थे, आज हमारे साथ खड़े हैं। मोदी जी ने विश्व में देश का डंका बजा दिया है।

विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि कार्यकर्ता के साथ प्रबुद्धजन का भी पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में बड़ा योगदान रहा है। जो लोग पाकिस्तान व तालिबान का समर्थन करते हैं और जो देशविरोधी नारे लगाते हैं, वे तालिबान में जाकर रहें। मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. नत्थी सिंह, विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह आचार्य, जिलामंत्री अवध बघेल, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शशि सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता हरीशंकर शर्मा व संचालन पीयूषदत्त शर्मा ने किया।

इस मौके पर योगेंद्र शर्मा, रनवीर सिंह, शिवकुमार, विनय कुमार भारद्वाज, कालीचरन गौड़, पंकज चौधरी, कमल चौधरी, चौ. श्यामबाबू सिंह, धर्मेद्र तोमर, हरिमोहन अग्रवाल, ज्ञानू शर्मा, डा. रोहित सिंह, अनिल बंसल, विक्रम शर्मा, पीयूष शर्मा, देवीराम शर्मा, नरेंद्र लोधी, कुलदीप पाठक, ललित उपाध्याय, अतुल मिश्रा, मुन्नालाल आदि थे।

वहीं गभाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शुक्रवार को भाजपा नेता व राजा गभाना कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने मौजूदा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया।

इस मौके पर डा. विपिन कुमार सिंह, पवन कुमार, हरेंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहित कुमार, सुनीती संत, पल्लवी, संतोष कुमार, सवा रिजवान, बबली, समीक्षा, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.