देश की तरक्की का रास्ता गांव से होकर गुजरता है, यह अहसास कराना होगा सरकार को Aligarh news
किसानों के हक की लड़ाई कोई पार्टी लड़ती आई है तो वह सिर्फ राष्ट्रीय लोकदल है। यही एक ऐसी पार्टी है जो किसान मजदूर गरीब की आवाज को बुलंद करती है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे देश की तरक्की का रास्ता गांव से होकर गुजरता है।

अलीगढ़, जेएनएन । देश में यदि किसानों के हक की लड़ाई कोई पार्टी लड़ती आई है तो वह सिर्फ राष्ट्रीय लोकदल है। यही एक ऐसी पार्टी है जो किसान, मजदूर, गरीब की आवाज को बुलंद करती है।
देश की तरक्की का रास्ता गांव से होकर जाता है
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे देश की तरक्की का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। यदि देश का अन्नदाता संपन्न् व खुश होगा तो देश स्वयं ही तरक्की करेगा। आज हम उन्हीं के बताए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। यह बातें रालोद नेता संजीव सूर्यवंशी ने कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान एक बार गलती कर चुके हैं अब उन्होंने अपनी गलती को सुधारने का मूड बना लिया है। सत्ता में बैठे लोगों ने किसानों को धोखा देने का काम किया है। आज मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। किसान, व्यापारी, आम जनता सभी दुखी हैं। सोमवार को रालोद नेताओं ने गोरई, तेहरा, फतेली का बास, गौंडा आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इसके साथ ही निर्वाचित हुए पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य व प्रधानों से संपर्क कर बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश सचिव नवाब सिंह छौंकर, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह, राजेश चौधरी, करनपाल सिंह, धीरी सिंह सूर्यवंशी आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।