Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम की चाल पर निर्भर अचल सराेवर के सुंदरीकरण की रफ्तार Aligarh news

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 20 Sep 2021 09:01 AM (IST)

    पौराणिक अचल सरोवर के सुंदरीकरण की योजना तो तीन साल पहले ही बन गई थी लेकिन निर्माण कार्य इसी साल जनवरी में शुरू हो सका। डेढ़ साल तो कोरोना संकट में खप गया। इस दौरान निर्माण नहीं हो सका। अब शुरू हुआ है तो मौसम अड़ंगा लगा रहा है।

    Hero Image
    मौसम की बेरुखी के चलते अचल सरोवर के काम में आ रही बाधा।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। पौराणिक अचल सरोवर के सुंदरीकरण की योजना तो तीन साल पहले ही बन गई थी, लेकिन निर्माण कार्य इसी साल जनवरी में शुरू हो सका। डेढ़ साल तो कोरोना संकट में खप गया। इस दौरान निर्माण नहीं हो सका। अब शुरू हुआ है तो मौसम अड़ंगा लगा रहा है। जब भी निर्माण कार्य शुरू होता है, बारिश होने लगती है। पिछले दिनों तो तेज बारिश के चलते सरोवर पानी से लबालब हो गया था। इसके लिए कई दिन निर्माण कार्य रुका रहा। अब हर दूसरे दिन बारिश शुरू हो जाती है। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की संभावना जता दी है। नगर निगम अधिकारियों ने भी कह दिया है जब मौसम साफ लगे तो जितना हो सके तेजी से काम निपटा लिया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्‍मार्ट सिटी का महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट है अचल सरोवर

    अचल सरोवर का सुंदरीकरण स्मार्ट सिटी का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। 25 करोड़ रूपये के इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम अधिकारियों और स्मार्ट सिटी टीम को तमाम विवादों से जूझना पड़ा था। सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य राजकीय निर्माण निगम कर रहा है। 2019 में ही निर्माण कार्य शुरू होना था और 18 माह में पूरा करना था। 2020 में निर्माण कार्य की रूपरेखा बनाई गई। निर्माण कार्य शुरू हो पाता कि काेरोना महामारी ने ब्रेक लगा दिया। दूसरी लहर थमने पर ही पुन: काम शुरू हुआ। सरोवर से पानी सुखाकर परिक्रमा मार्ग (ब्रिज) बनाने का काम इन दिनों चल रहा है। इसके बाद यज्ञ स्थल, तुलसी घाट और दुकानों के लिए फ्रंट साइट पर प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। लेकिन, मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदलने से दिक्कतें आ रही हैं। बारिश के चलते सरोवर में पानी भर जाता है। हालांकि, अब सड़क का पानी रोकने के लिए बंधा लगा दिया गया है, जिससे सड़क का पानी सरोवर में नहीं जा रहा। नगर आयुक्त गाैरांग राठी ने बताया कि अचल सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। बारिश के चलते निर्माण कार्य में व्यवधान आ रहा है। लेकिन, दिसंबर तक निर्माण कार्य लगभग पूरा हो जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner