निलंबित दारोगा सुंदरम तिवारी ने अलीगढ़ में की आत्महत्या, शराब वीडियो वायरल होने के बाद हुए थे सस्पेंड
दारोगा सुंदरम तिवारी ने अलीगढ़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें चार दिन पहले शराब के नशे में वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किया गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम।
HighLights
निलंबित दारोगा सुंदरम तिवारी ने फांसी लगाकर जान दी।
शराब के नशे में वीडियो वायरल होने पर निलंबित हुए थे।
अलीगढ़ के किराये के मकान में उनका शव मिला।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दीवानी परिसर में शराब के नशे में होने का वीडियो प्रसारित होने के बाद निलंबित किए गए दारोगा सुंदरम तिवारी ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव आईटीआई रोड स्थित किराये के मकान के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।

घर पर पहुंची पुलिस।
दीवानी परिसर में प्रसारित हुआ था वीडियो
चार दिन पहले दीवानी परिसर में दारोगा का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें उन पर शराब पीने का आरोप लगा था। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बुधवार को उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
सुंदरम तिवारी छतरपुर, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पिता श्रीचंद तिवारी के अनुसार बेटा डिप्रेशन में था और उसके चक्कर में ही यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें- कोर कटर से सड़क की कटिंग कर जांचे मानक, अलीगढ़ DM अविनाश कुमार ने परखी फोरलेन की क्वालिटी
यह भी पढ़ें- अब नाला नहीं... अलीगढ़ में यूरोपीय तकनीक से अंडर ग्राउंड जल निकासी, सड़कें होंगी चौड़ी