विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बंजारा समाज के लोगों का आज से सरकार शुरू कराएगी सर्वे

By Mukesh ChaturvediEdited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 08:32 AM (IST)

बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में समाज के ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बंजारा समाज के लोगों का आज से सरकार शुरू कराएगी सर्वे
उत्तर प्रदेश में बंजारा समाज के लोगों का आज से सरकार शुरू कराएगी सर्वे

अलीगढ़ (जेएनएन)।  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ओमप्रकाश नायक ने कहा कि राजनैतिक दलों की उपेक्षा व शासन प्रशासन की उदासीनता के चलते आजादी के 70  साल बाद भी बंजारा समाज विकास में पिछड़ा हुआ है। बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में समाज के लोगों का सर्वे आठ अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है।

सदस्यों के साथ की बैठक

आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक रविवार को अलीगढ़ में थे। उन्होंने कलक्टे्रट में अखिल भारतीय बंजारा महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान सर्वे के लिए प्रदेश के सभी जलों में आठ अक्टूबर से अधिकारियों की 2-2 टीमें भेजने की जानकारी दी। अलीगढ़ में 12 अक्टूबर को टीम आएगी। पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इन टीमों को बंजारा समाज की बस्तियों में ले जाएं और सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक स्थिति पर होने वाले सर्वे में सहयोग दें।

अलीगढ़ के 76 गांवों में बंजारा समाज के लोग

अलीगढ़ के 76 गांवों में बंजारा समाज के लोग हैं। लोकसभा क्षेत्र में समाज के 50 हजार से अधिक मतदाता हैं। प्रदेश में यह संख्या 65 लाख से अधिक है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ  गुरिल्ला युद्ध लड़ते रहने के कारण बंजारा समाज पर क्रिमिनल एक्ट लगा हुआ था। 1952 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा बंजारा समाज से यह एक्ट हटाने के बाद ही वास्तव में आजादी मिली। बंजारा समाज के गांवों को डेरा, मजरा खत्म कर राजस्व ग्राम घोषित कर उनको पहचान दी जानी चाहिए।

ये रहे मौजूद

प्रदेश में बंजारा समाज अति पिछड़े वर्ग में शामिल है। जबकि अन्य राज्यों में अनुसूचित जाति में दर्ज है। भाजपा ने कभी भी दलितों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया है। भाजपा एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देगी। इस मौके पर उप्र बंजारा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ताराचन्द्र नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नायक, महासचिव राजेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव राकेश सिंह नायक, प्रदेश मंत्री मनवीर सिंह, मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह, पिंटू नायक, विवेक नायक और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।