Aligarh Weather: अलीगढ़ में कई दिनों तक लोगों को परेशान कर सकती है तेज धूप, आज है ऐसा मौसम
मानसून सक्रिय होने के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई दिन से तेज बारिश नहीं हो रही है। दिन में कभी-कभी रिमझिम बरसात होने की संभावना है। कभी-कभी बा ...और पढ़ें

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मानसून सक्रिय होने के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई दिन से तेज बारिश नहीं हो रही है। दिन में कभी-कभी रिमझिम बरसात होने की संभावना है। कभी-कभी बादल छंटने पर निकली धूप परेशान कर रही है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम 24.8 पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री हो सकता है।
अलीगढ़
26 अगस्त,34.0,27.0
27 अगस्त,36.0,27.0
हाथरस
26 अगस्त,36.5,28.5
27 अगस्त,36.5,29.0
मथुरा
26 अगस्त, 36.0,27.0
27 अगस्त,36.0,27.0
अलीगढ़ में वर्षा का इंतजार
जनपद में धान का रकबा बढ़ा है। यहां 85 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती थी। अब 88 हजार हेक्टेयर में हो रही है। तीन हजार हेक्टेयर रकबा बढ़ा है। धान में पानी की आवश्यकता अधिक होती है। एक हेक्टेयर धान में करीब 10 लाख लीटर पानी चाहिए होता है। शुरुआती मानसून में वर्षा कम हुई। इन दिनों भी वर्षा नहीं हो रही। किसान वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक (शोध) डा. वीके सचान कहते हैं कि हल्की वर्षा होती रहे तो मिट्टी में नमी बनी रहेगी। तेज धूप फसल को नुकसान पहुंचाएगी।
टूट गया था पुल, अब ऐसे निकल रहे वाहन
हाथरस। सिकंदराराऊ में ईशन नदी पुल को टूटे हुए दस दिन से ज्यादा हो गए लेकिन अभी इस पुल पर निर्माण कार्य ही चल रहा है। सभी वाहनों को रुट डायवर्जन करके निकाला जा रहा है। इसके चलते लग रहे पल-पल जाम से वाहन चालकों के साथ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मथुरा-कासगंज राजमार्ग पर बने ईशन नदी की पुलिया टूट गई थी। इसे बनाने के लिए निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। यह पुलिया रति का नगला व सिकंदराराऊ के बीच राजमार्ग पर बनी हुई है। इस मार्ग से होकर जाने वाले वाहनों को डायवर्जन रूट से होकर निकाला जा रहा है। इसमें हाथरस की ओर से आने वाले वाहनों को हसायन, पुरदिलनगर, नगला विजन होकर वाहन निकाले जा रहे हैं। वहीं सिकंदराराऊ की तरफ से हाथरस आने वाले वाहन भी इसी रुट से निकाले जा रहे हैं।
वाहनों के चलते लग रहा जाम
डायवर्जन रूट से निकलते समय इन वाहनों के चलते रति का नगला, हसायन, पुरदिलनगर, नगला विजन में पल-पल पर जाम लग रहा है। संकुचित रास्तों के चलते जाम काफी देर तक लग जाता है। इससे वाहन चालकों को ही नहीं स्थानीय लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।