Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wonder Cement Group : सोमना में खुलेगा प्रदेश का पहला कारखाना, 750 लोगों को मिलेगा रोजगार

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2022 12:23 PM (IST)

    Wonder Cement Group देश की नामचीन वंडर सीमेंट समूह अलीगढ़ के गांव सोमना में कारखाना खोलने जा रहा है। 60 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाली इस कारखाने में करीब 750 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां प्रतिवर्ष चार मिलियन टन सीमेंट का उत्‍पादन होगा।

    Hero Image
    वंडर सीमेंट समूह अलीगढ़ के गांव सोमना में प्रदेश का पहला कारखाना खोलने जा रहा है।

    सुरजीत पुंढीर, अलीगढ़। Wonder Cement Group : जिले के लिए अच्छी खबर है। देश का नामचीन Wonder Cement Group यहां गांव सोमना में उत्तर प्रदेश का पहला कारखाना खोल रहा है। 830 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हो रहा है। 60 एकड़ क्षेत्रफल में निर्माणाधीन इस कारखाने में employs 750 people मिलेगा। प्रतिवर्ष चार मिलियन टन सीमेंट का उत्पादन होगा। इन दिनों निर्माण कार्य जोरों पर है। साल के अंत तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। जेके, मंगलम, व अल्ट्राटेक के बाद यह जिले में सीमेंट का चौथा प्लांट है। उत्पादन के मामले में यह जिले का सबसे बड़ा कारखाना होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में नहीं था कोई कारखाना : वंडर सीमेंट के देश भर में कई कारखाने हैं। यूपी में कोई कारखाना नहीं था। पिछले दिनों CM Yogi Adityanath की पहल पर वंडर सीमेंट ने प्रदेश में निवेश करने का निर्णय लिया। कंपनी प्रबंधन ने इसके लिए जमीन की तलाश शुरू की। कई शहरों में जमीन देखी गई। अब खुर्जा में टीएचडीसी पावर प्लांट का निर्माण हो रहा है। वंडर सीमेंट समूह ने इसी THDC Power Plant के निकट अलीगढ़ जिले के सोमना में कारखाना खोलने का निर्णय लिया।

    सीमेंट उत्पादन का हब बन रहा अलीगढ़ : Aligarh Cement Production का हब बनता जा रहा है। अल्ट्राटेक, मंगलम व जेके जैसी कंपनियों के तीन बड़े कारखाने पहले से ही संचालित हैं। ये सभी हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना के आसपास हैं। वंडर सीमेंट के कारखाने के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। देश की दो अन्य कंपनियां भी जिले में जल्द फैक्ट्री स्थापित कराने वाली हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी जमीन की तलाश शुरू कर दी है।

    इनका कहना है

    वंडर सीमेंट का यूपी में यह पहला कारखाना है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे आसपास के क्षेत्र में विकास होगा। कंपनी के सीएसआर फंड से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाते हैं।

    - नवीन सिंह, पीआरओ, वंडर सीमेंट

    प्रदेश सरकार निवेशकों को बढ़ावा दे रही है। निवेश बढ़ने से लोगों को रोजगार मिलता है। सोमना में वंडर सीमेंट फैक्ट्री बन रही है। निवेशकों को जमीन व अन्य कामों में पूरा सहयोग किया जाता है।

    - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम