Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव के लिए आज से शुरू होगा विशेष पुनरीक्षण अभियान Aligarh news

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 01 Nov 2021 06:31 AM (IST)

    मतदाता सूची में यदि आपका नाम अब तक नहीं जुड़ा है तो अभी मौका है। सोमवार से जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 30 नवंबर तक यह अभियान चलेगा।

    Hero Image
    सोमवार से जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मतदाता सूची में यदि आपका नाम अब तक नहीं जुड़ा है तो अभी मौका है। सोमवार से जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 30 नवंबर तक यह अभियान चलेगा। इसमें विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। कोई भी पात्र व्यक्ति इस दौरान मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकता है। एक जनवरी 2022 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले लोगों को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम ने की समीक्षा बैठक

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें डीएम ने कहा कि 1 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। पूरे माह तक चलने वाले अभियान में नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। साथ ही जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गयी है या जिनका निवास स्थान बदल गया है, ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे सम्बंधित जानकारी मतदाता हेल्पलाइन 1950 व पोर्टल की वेबसाइट से भी ली जा सकती है। मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

    18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले तत्‍काल कराएं पंजीकरण

    जो लोग एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे हैं, ऐसे लोग तत्काल अपना पंजीकरण कराएं। यदि हाल ही में किसी ने घर बदला है तो इसके अपना पता अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। यह अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लें। सभी बीएलओ अपने अपने बूथ पर बैठकर दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। कोई भी बूथ बंद नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य ना होगी। एडीएम सिटी राकेश पटेल ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है की सभी लोग समय से अपना नाम सूची में शामिल करा लें। एक मतदाता का नाम एक ही जगह दर्ज हो सकता है। पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड लगाकार मतदाता बन सकते हैं।

    पोस्टल बैलेट से वोट डालने का मिलेगा मौका

    कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने इस बार महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को घर से वोट डालने का मौका मिलेगा। निर्वाचन विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर आयोग ने इस बार कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं को निर्धारित किया गया है। वहीं, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट से वोट डालने का मौका मिलेगा।