Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेलो जागरण में स्त्री व प्रसूति रोग विशेष का परामर्श : स्वच्छता और खानपान का रखें विशेष ध्यान Aligarh News

    By Sandeep SaxenaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Aug 2019 07:56 AM (IST)

    कभी-कभी अनियमित माहवारी की समस्या से महिलाओं को जूझना पड़ता है। तमाम बीमारियों का यह भी एक प्रमुख कारण है।

    हेलो जागरण में स्त्री व प्रसूति रोग विशेष का परामर्श : स्वच्छता और खानपान का रखें विशेष ध्यान Aligarh News

    अलीगढ़ (जेएनएन)। महिलाओं में माहवारी के चलते तमाम समस्याएं रहती हैं। कभी-कभी अनियमित माहवारी की समस्या से महिलाओं को जूझना पड़ता है। तमाम बीमारियों का यह भी एक प्रमुख कारण है। इस समस्या को लेकर हेलो जागरण में रामघाट रोड स्थित शिव नर्सिंग होम की स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीता गर्ग अरोरा को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने माहवारी से संबंधित पाठकों के तमाम सवालों का जवाब दिया। पेश है चुनिंदा सवालों के जवाब।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैं 35 वर्ष की हूं। माहवारी नहीं होती है। शरीर में तमाम समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।- सारसौल
    -हो सकता है कि आप एमआरकेएच सिंड्रोम से पीडि़त हों। आपको इसकी जांच करानी होगी।

    माहवारी के समय दुर्गंध आती है। कई चिकित्सकों से सलाह ली, कोई फायदा नहीं हो रहा है? - जवाहर नगर
    - आपको साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना होगा। माहवारी के समय पैड को प्रत्येक तीन घंटे में बदल दिया करिए। योग-व्यायाम नियमित करें।

    शादी के बाद से ब्लीडिंग होती रहती है। ये बड़ी समस्या तो नहीं ? - डोरी नगर
    - आप तुरंत अल्ट्रासाउंड कराइए। कभी-कभी बच्चेदानी में दिक्कत हो जाती है।

    15-15 दिनों में पीरियड हो रहा है। बच्चेदानी में सूजन आ गई है। - प्रेम नगर
    - आपके अंदर आयरन की कमी हो सकती है। तुरंत खून की जांच कराएं।

    मेरे दो एमएम की रसौली है। हर कोई ऑपरेशन की सलाह दे रहा है। - गांधी नगर
    -आजकल तो दो एमएम की रसौली दवाई से ही ठीक हो जाती है। आप किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर दवा लें।

    दो महीने बाद पीरियड आया है। पेड़ू में बहुत दर्द होता है। - प्रीमियर नगर
    - पीरियड दो महीने लेट हैं तो चिंता का विषय है। आप खानपान ठीक रखिए। स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

    पीरियड के समय रखें सावधानी
    पीरियड के समय साफ-सफाई बहुत जरूरी है। पैड का इस्तेमाल करें, पीरियड के समय साबुन का प्रयोग न करें। ऐसे समय में पौष्टिक आहार लें। गर्म चीजें न खाएं। भरपूर नींद लें।