Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Women's Day : तीन बूथों पर टीकाकरण के खास इंतजाम, और भी हैं आयोजन Aligarh news

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 08 Mar 2021 06:07 AM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को तीन विशेष सत्र (बूथ) आयोजित किए जाएंगे। इसमें टीका लगवाने वाली भी महिलाएं होंगी और टीकाकरण करने वाला स्टाफ भी। तीनों सत्र महिलाओं को समर्पित किए गए हैं। किसान पंचायत भी लगेगी।

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को तीन विशेष सत्र (बूथ) आयोजित किए जाएंगे।

    अलीगढ़, जेएनएन : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को तीन विशेष सत्र (बूथ) आयोजित किए जाएंगे। इसमें टीका लगवाने वाली भी महिलाएं होंगी और टीकाकरण करने वाला स्टाफ भी। तीनों सत्र महिलाओं को समर्पित किए गए हैं। किसान पंचायत भी लगेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

    सीएमओ डा. बीपीएस कल्याणी ने बताया कि सोमवार को कुल 24 केंद्रों के 44 बूथों पर टीकाकरण होना है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति और 45 से ऊपर के बीमार व्यक्तियों को कोरोना से बचाव का टीका लगेगा। महिला दिवस के मद्देनजर अतरौली, जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में विशेष सत्र आयोजित होंगे। इनमें ज्यादा से ज्यादा महिलाएं टीकाकरण लाभ उठाएं और खुद को कोरोना से बचाएं ।

    यहां भी टीकाकरण 

    धनीपुर, इगलास, पीपीसी अतरौली, गौंडा, अकराबाद, बिजौली, चंडौस, छर्रा, गंगीरी, जवां, लोधा, टप्पल व खैर और शहरी क्षेत्र में महिला अस्पताल, अर्बन पीएचसी नगला तिकोना, जमालपुर, पुष्प बिहार, पला साहिबाबाद, महफूज नगर, शाहजमाल, बन्नादेवी, भुजपुरा व बेगम बाग में टीकाकरण होगा। कुल 5220 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। प्रत्येक बूथ पर 120 लाभार्थियों का टीकाकरण का लक्ष्य है। सुविधा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें। हालांकि, केंद्रों पर तत्काल रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी रहेगी। छूटे हुए हेल्थ वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स भी टीकाकरण करा सकेंगे। पहले से पंजीकृत व्यक्ति सुबह नौ से 12 बजे तक व अन्य 12 बजे के बाद ही टीका लगवाने आएं।  

    आनलाइन लगेगी किसानों की पाठशाला

    किसानाें की आय बढ़ाने के साथ उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार से दो दिवसीय आनलाइन किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हो रही यह पाठशाला खासकर महिलाओं के लिए होगी। शासन स्तर से ही इसके लिए स्पष्ट निर्देश हैं। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार के मुताबिक इस कार्यक्रम का आयोजन महिला कृषक सशक्तिकरण के तहत किया जा रहा है। 70 किसानों में 50 फीसद महिलाओं की भागीदारी रहेगी। यह पाठशाला दोपहर दो से चार बजे तक आयोजित होगी। लखनऊ स्थित एनआइसी भवन से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। सीधा प्रसारण देखने के लिए यहां एनआइसी भवन में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कृषि अधिकारी मोबाइल के जरिए किसानों काे लाइव प्रसारण दिखाएंगे।