Move to Jagran APP

शिया धर्म गुरु Kalbe Jawad अलीगढ़ में बोले, Kaba Sharif में औरत और मर्द एक साथ पढ़ते हैं नमाज

शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद ने दिल्ली की जामा मस्जिद में महिलाओं के नमाज पढ़ने पर रोक के आदेश पर आपत्ति जताई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर रोक नहीं लगा सकते।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 24 Nov 2022 10:02 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 10:02 PM (IST)
शिया धर्म गुरु  Kalbe Jawad अलीगढ़ में बोले, Kaba Sharif में औरत और मर्द एक साथ पढ़ते हैं नमाज
शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद ने कहा कि महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर रोक नहीं लगा सकते।

अलीगढ़, संदीप सक्‍सेना। Shia Dharma Guru Kalbe Jawad शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद ने दिल्ली की जामा मस्जिद में महिलाओं के नमाज पढ़ने पर रोक के आदेश पर आपत्ति जताई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर रोक नहीं लगा सकते। उन्‍होंने कहा काबे शरीफ में औरत और मर्द एक साथ नमाज पढ़ते हैं।

loksabha election banner

मस्जिद में परदे का इंतजाम है तो वहां पर महिलाएं नमाज पढ़ सकती हैं

Shia Dharma Guru Kalbe Jawad ने कहा, जब काबे शरीफ में औरत और मर्द एक साथ नमाज पढ़ते हैं तो फिर कैसे रोक लगा सकते हैं ? दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के फैसले के विरोध में दिए बयान कि मर्द और औरतों के इबादत के बराबर हक के सवाल पर कहा कि मस्जिद में परदे का इंतजाम न होने पर घर पर नमाज पढ़ने की कह सकते हैं, लेकिन किसी तरह की रोक नहीं लगा सकते। यदि मस्जिद में परदे का इंतजाम है तो वहां पर महिलाएं नमाज पढ़ सकती हैं। शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद दो दिन से अलीगढ़ में हैं। वे एएमयू में आयोजित सेमिनार में भाग लेने आए हुए थे। 

 भारत ने जमीन से लेकर आसमान में ताकत बढ़ाई

अलीगढ़। भारत में ईरानी दूतावास में कल्चरल काउंसलर डा. मोहम्मद अली रब्बानी ने कहा ईरान और भारत के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि पांच हजार साल पुराने सभ्यता और सांस्कृतिक संबंध रहे है। यह संबंध दोनों देश की नीतियों से और आगे बढ़े हैं। इस बीच ईरान ने जमीन से लेकर आसमान में मिसाइल और ड्रोन से ताकत भी बढ़ाई है।

भारत की संस्‍कृति की तारीफ की 

दुनिया में शांति के लिए आतंकवाद के खिलाफ भारत और ईरान एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और करेंगे। उन्होंने भारत की विविधता और मिली जुली संस्कृति की तारीफ की। वे एएमयू के शिया थियोलाजी विभाग द्वारा बुधवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.