Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिया धर्म गुरू कल्‍बे जव्‍वाद AMU में बोले, मोदी जी अच्छे इंसान, गरीबों की कर रहे मदद

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 06:36 PM (IST)

    Shia Dharma Guru Kalbe Jawwad एएमयू के शिया थियोलाजी विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने आए थे। आतंकवाद पर धर्म गुरू ने कहा कि दहशतगर्दी फैलाने वालों को इस्लाम में जगह नहीं है। इस्लाम अमन पसंद और शांति का पैगाम देता है।

    Hero Image
    Shia Dharma Guru Kalbe Jawwad ने एएमयू में आयोजित सेमिनार में मोदी की तारीफ की।

     अलीगढ़, जागरण संवाददाता। शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़े। संक्षिप्त बातचीत में Kalbe Jawwad ने कहा कि मोदी जी अच्छे इंसान हैं। उन्होंने करोड़ों जरूरतमंद लोगों को राशन दिया है और नौकरी दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विदेश नीतियों से दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है। इसका अहसास दुनिया के देशों को हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहशतगर्दी फैलाने वालों को इस्‍लाम में जगह नहीं: Kalbe Jawwad

    शिया धर्म गुरू बुधवार को एएमयू के शिया थियोलाजी विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने आए थे। आतंकवाद पर धर्म गुरू ने कहा कि दहशतगर्दी फैलाने वालों को इस्लाम में जगह नहीं है। इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है। इस्लाम अमन पसंद और शांति का पैगाम देता है।

    Kalbe Jawwad बोले, नफरत की राजनीति करने वाले समाज के दुश्‍मन

    आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन(एआइएमआइएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी व अन्य नेताओं द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले भड़काऊ बयान के सवाल पर कहा कि नफरत की राजनीति करने वाले हिंदुस्तान के हितैषी नहीं हो सकते हैं। ऐसे लोग हिंदुस्तान, समाज और कौम के दुश्मन होते हैं। 

    ईरान से भारत के बढ़े संबंध, जमीन से लेकर आसमान में ताकत बढ़ाई  

    अलीगढ़। भारत में ईरानी दूतावास में कल्चरल काउंसलर डा. मोहम्मद अली रब्बानी ने कहा ईरान और भारत के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि पांच हजार साल पुराने सभ्यता और सांस्कृतिक संबंध रहे है। यह संबंध दोनों देश की नीतियों से और आगे बढ़े हैं। इस बीच ईरान ने जमीन से लेकर आसमान में मिसाइल और ड्रोन से ताकत भी बढ़ाई है।

    आतंकवाद के खिलाफ भारत और ईरान एक साथ

    दुनिया में शांति के लिए आतंकवाद के खिलाफ भारत और ईरान एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और करेंगे। उन्होंने भारत की विविधता और मिली जुली संस्कृति की तारीफ की। वे AMU के शिया थियोलाजी विभाग द्वारा बुधवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने आए थे।