विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Breaking News : भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय दो वोटों से जीतकर बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष Hathras News

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Sat, 03 Jul 2021 03:41 PM (GMT+05:30)

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। दोपहर बाद मतगणना शुरु हुुुआ जिसमे ...और पढ़ें

जीत का प्रमाण पत्र दिखातीं सीमा उपाध्याय।
जीत का प्रमाण पत्र दिखातीं सीमा उपाध्याय।

हाथरस, जेएनएन।  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय निर्वाचित घोषित की गई हैं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी शशि चौधरी को दो वोटों से हराया। 24 सदस्यों में 13 ने सीमा उपाध्याय व 11 ने शशि चौधरी के पक्ष में मतदान किया। शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुबह पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय व उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय अपने वोटों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उधर, विपक्ष से शशि चौधरी अपने वोटरों के साथ वहां पहुंची थी। सभी ने एक-एक कर मतदान किया। दोपहर 12.40 बजे तक सभी वोट पड़ चुके थे। तीन बजे मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद ही परिणाम सामने आ गए। इसके बाद प्रेक्षक डा. राजेंद्र पैंसिया की मौजूदगी में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नवर्निवाचित सीमा उपाध्याय को प्रमाणपत्र दिया।

पहले दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं सीमा उपाध्याय

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार का जिला पंचायत में दो दशक से दबदबा बना हुआ है। उनके परिवार के सदस्य और करीबी जिला पंचायत की कुर्सी पर काबिज रहे हैं। रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय खुद दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2009 में बसपा से फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद भी चुनी गई थीं। जिले के सियासी समीकरणों के बीच वह इस बार फिर से जिला पंचायत के चुनाव में कूदी थीं।

सीमा निर्दलीय जीतीं चुनाव, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

सीमा उपाध्याय ने वार्ड 14 से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भाजपा की प्रत्याशी अपनी देवरानी ऋतु उपाध्याय को शिकस्त दी। ऋतु उपाध्याय रामवीर के छोटे भाई पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी हैं। रामवीर उपाध्याय ने पत्नी को भाजपा में शामिल करा बड़ा सियासी दांव खेला। इससे भाजपा और रामवीर उपाध्याय दोनों के लिए जीत की राह आसान हुई है। भाजपा ने सीमा को अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनाया है। चुनाव में भाजपा के पांच जिला पंचायत में सदस्य जीते हैं। सीमा उपाध्याय को मिलाकर यह संख्या छह पहुंच गई है।