Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रांसपोर्ट नगर के भू उपयोग परिर्वतन पर लगी मुहर, जानें कब से होगा निर्माण शुरू

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Tue, 01 Feb 2022 07:35 AM (IST)

    अलीगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर की महती आवश्‍यकता है। दो साल से इसके निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी शुरूआत पूर्व कमिश्‍नर अजयदीप सिंह ने की थी। लेकिन इसके निर्माण की प्रकिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही एडीए निर्माण शुरू कर देगा।

    Hero Image
    आदेश मिलने के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) यहां निर्माण कार्य शुरु कर देगा।

    अलीगढ़, सुरजीत पुंढीर।  खैर रोड पर ल्हौसरा विसावन में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भू उपयोग परिर्वतन पर मुहर लग गई है। यहां की जमीन अब कृषि से यातायात में तब्दील हो गई है। आदेश मिलने के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) यहां निर्माण कार्य शुरु कर देगा। दो चरणों में इसे विकसित करने की तैयारी चल रही हैं। पहले चरण में करीब 30 हेक्टेयर भूमि को विकसित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे मिली सफलता

    अलीगढ़ शहर में पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से ट्रांसपोर्ट नगर की मांग चली आ रही है। अफसरों ने कई बार प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। प्राधिकरण की महायोजना 2021 में ट्रासंपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित जमीन पर भी आवासीय व व्यवसायिक भवन बनकर खड़े हो गए। वित्तीय वर्ष 2018-19 में तत्कालीन अफसरों ने इसके लिए नए सिरे से प्रयास किए। प्रशासन के माध्यम से टीपी नगर के लिए खैर रोड स्थित ल्हौसरा विसावन में भूमि का चिह्नाकन कराया। कोल तहसील की टीम ने एडीए के साथ मिलकर कुल 85 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। इसमें 49 हेक्टेयर जमीन का तत्काल बैनामा हो गया है। प्राधिकरण ने इस पर कब्जा भी ले लिया। महायोजना में यह जमीन फिलहाल कृषि के लिए प्रस्तावित है। एडीए ने इसके कृषि से यातायात के लिए भू उपयोग परिर्वतन का प्रस्ताव बनाकर एक साल पहले शासन में भेज दिया गया। शासन से इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद प्राधिकरण ने स्थानीय स्तर पर इसकी अधिसूचना जारी की। इसमें लोगों से भू उपयोग परिर्वतन को लेकर दावे एवं आपत्ति मांगे गए। इन सभी का निराकरण कराकर शासन में भेज दिया।

    तीन दशक से भी अधिक समय से शहर में ट्रांसपोर्ट नगर की मांग चली आ रही है। यह प्रोजेक्ट शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।इससे जिले में करीब 25 हजार छोटे-बड़े वाहनों को एक स्थायी ठिकाना मिल जाएगा। शहर में जाम की समस्या भी खत्म होगी।

    ठा. अजयपाल सिंह, अध्यक्ष, दि गुडस ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन

    ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भू उपयोग परिर्वतन की मंजूरी मिल गई है। विधानसभा चुनाव के बाद आचार संहिता खत्म होते ही ट्रांसपोर्ट नगर पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दो चरणों में इसे विकसित किया जाना है। पहले चरण में 30 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकास होगा।

    मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण

    comedy show banner
    comedy show banner