विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संदीप की मेघना चौधरी संग सगाई तो सौरभ पहनाएंगे अंतरा त्यागी को अंगूठी, अलीगढ़ में 500 गांवों की 'शाही दावत'

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 14 Nov 2026 08:35 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2026 09:14 AM (IST)

शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की मेघना चौधरी से सगाई अलीगढ़ में होगी, जबकि उनके भाई सौरभ सिंह अंतरा त्यागी से ...और पढ़ें

संदीप और मेघना।

संदीप और मेघना।

HighLights

  1. शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की मेघना चौधरी से सगाई।

  2. भाई सौरभ सिंह की अंतरा त्यागी से भी सगाई।

  3. अलीगढ़ में 500 गांवों के लिए भव्य दावत।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की सगाई उनकी स्कूल की दोस्त मेघना चौधरी के साथ होगी। दोनों की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। मेघना का परिवार मूल रूप से जिले के गौंड़ा क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबाद में रहता है।

इसी दिन संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह की अंतरा त्यागी के साथ सगाई व रिंग सेरेमनी होगी। परिवार में एक ही दिन दो मांगलिक आयोजन होने से समारोह का दायरा काफी बड़ा रखा गया है। आज सगाई के लिए अलीगढ़ में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

sandeep meghana small

फाइल फोटो।

500 से अधिक गांवों में भेजा निमंत्रण

छर्रा व अतरौली क्षेत्र समेत जिले के 500 से अधिक गांवों के लोगों को निमंत्रण दिया गया है। करीब 100 बीघा में तैयार पंडाल में अतिथियों के बैठने, भोजन व आवागमन की व्यवस्था की गई है। 60 तरह के व्यंजन की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के लिए भी कई स्थान निर्धारित किए गए हैं। शहर की ओर से आने वाले लोगों के लिए कलश बैंक्वेट हाल के सामने पार्किंग रहेगी, जबकि अतरौली की ओर से आने वाले वाहनों को ट्राइडेंट स्कूल, दीनदयाल उपाध्याय स्कूल सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा।

40 बीघा में पार्किंग

वीवीआईपी पासधारकों के वाहनों की पार्किंग कार्यक्रम स्थल के अंदर होगी। करीब 40 बीघा में पार्किंग स्थल बनाया गया है। कार्यक्रम में प्रवेश और निकास के लिए पांच द्वार बनाए गए हैं। परिसर में वीवीआइपी, वीआइपी व सामान्य लोगों के लिए अलग व्यवस्था है।

700 पुलिसकर्मियों के हाथ में सुरक्षा की कमान

बड़ी संख्या में वीवीआईपी और आमंत्रित लोगों की मौजूदगी को देखते हुए करीब 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों को भी दूसरे जिलों से बुलाया गया है। गुरुवार को डीएम अविनाश कुमार व एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को पुलिस, प्रशासनिक व संबंधित विभागों के अधिकारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सभी की ड्यूटी सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सेफ हाउस व सेफ हास्पिटल में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है। सजावट में थाईलैंड के आर्किड, नीदरलैंड के ट्यूलिप, लिली समेत विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'शाही मंगनी' के लिए सज रहा राजसी पंडाल, संदीप सिंह की सगाई में अलीगढ़ आएंगे CM योगी; देखें VIDEO

26 नवंबर को दिल्ली में विवाह

सगाई के बाद संदीप सिंह व मेघना चौधरी का विवाह 26 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित है। 27 नवंबर को इसी स्थल पर रिसेप्शन होगा।

यह भी पढ़ें- बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह बोले- तेजी से होगी नई शिक्षक भर्ती, स्कूलों में होंगे टॉप-5 स्टूडेंटस रीडर्स जैसे कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।