RRR Box Office Collection: हाथरस में आकर छिपे थे आरआरआर फ़िल्म के हीरो जूनियर एनटीआर
RRR Box Office Collection फिल्म आरआरआर का रिश्ता यूपी के जनपद से हाथरस से जुड़ा है। बाक्स आफिस पर नया इतिहास रच रही इस फिल्म में हाथरस की चर्चा है। भीम का किरदार निभाने वाले फ़िल्म के मुख्य हीरो जूनियर एनटीआर हाथरस में आकर छिपते हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। अपने या आसपास के शहर से लगाव स्वभाविक है। फिल्मों में जब दिखे तो रोमांच दोगुना हो जाता है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी काल्पनिक ड्रामा फिल्म आरआरआर का रिश्ता हाथरस से जुड़ा है। महज तीन दिनों में ही बाक्स आफिस पर नया इतिहास रच रही इस फिल्म में हाथरस की चर्चा है। भीम का किरदार निभाने वाले फ़िल्म के मुख्य हीरो जूनियर एनटीआर अंग्रेजी हुकूमत से लड़कर हाथरस में आकर छिपते हैं। वह यहां से दुबारा अपने दोस्त राम ( राम चरन ) को बचाने के लिए सारे नाकाबंदी तोड़ते हुए दिल्ली के पास जेल में जाते हैं। वहां दोनों दोस्त मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हैं। अलीगढ़ के सिनेमा घरों में यह फ़िल्म हाउस फुुल चल रही है। हाथरस का नाम आते ही सिनेमा हाल में तालियां बजने लगती हैं।
इस तरह है फिल्म की कहानी
यह फिल्म एक काल्पनिक आजादी की कहानी पर बनी है। दो हीरो हैं। इसमें राम (राम चरण) का किरदार एक पुलिस वाले का होता है। भीम के रूप में (जूनियर एनटीआर) होते हैं। अजय देवगन व आलिया भट्ट का भी इस फिल्म में किरदार दिखाया गया है। फिल्म के बीच में भीम का किरदार निभाने वाले हीरो जूनियर एनटीआर दिल्ली में अग्रेजी हुकूमत से लड़ने के बाद वहां से भाग आते हैं। वह अपने साथियों के साथ ही हाथरस में आकर छिप जाते हैं। यहां पर इनकी मुलाकात फिल्म की हीरोइन सीता ( आलिया भट्ट) से होती है। वह भीम को अपने मंगेतर राम की सच्चाई बताती हैं। कहती हैं कि राम अंग्रेजों के साथ रहकर उनके खिलाफ लड़ रहे है, लेकिन उन्हें अंग्रेजों ने अब पकड़ लिया है और दो दिन बाद उन्हें फांसी लगनी है। इस पर भीम अपने दोस्त काे बचाने के लिए दिल्ली चले जाते हैं।
शुक्रवार को आरआरआर फिल्म पर्दे पर आई थी। इसके बाद से फिल्म के सभी शो फुल जा रहे हैं। लोग परिवार के साथ इस फिल्म को देखने आ रहे हैं। रविवार को तो कई घंटे पहले ही शो फुल हो गए।
धनदेव जीत वाड्रा, मालिक, डीडी सिनेमा
रिलीज के बाद से ही आरआआर फिल्म को लोेेग काफी पसंद कर रहे हैं। सिनेमा के सभी शो हाउस फुल जा रहे हैं। इस फिल्म में हाथरस का भी जिक्र होता है।
अनिल शुक्ला, मैनेजर, स्टार वल्र्ड सिनेमा
फिल्म में एक काल्पनिक आजादी की कहानी दिखाई गई है। सभी किरदारों ने काफी अच्छा अभिनय किया है। कहानी भी बहुत अच्छी है। फिल्म के बीच में दिखाया गया है कि फिल्म के हीरो जूनियर एनटीआर हाथरस में आकर छिपते हैं।
हिमांशु सिंह, दर्शक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।