Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बुलंदशहर के दो लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे कार सवार

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 24 Jun 2023 11:04 AM (IST)

    Aligarh Road Accident News In Hindi हाईवे पर ट्रक में घुसी कार के बाद जब तक पुलिस पहुंची तब तक बुलंदशहर के दो लोगों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में तीन लोग घायल हैं जिन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर रास्ता सुचारू कराया है। मृतक शादी से लौट रहे थे।

    Hero Image
    Aligarh News: हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बुलंदशहर के दो लोगों की मौत।

    अलीगढ़, जागरण टीम। दिल्ली कानपुर हाईवे पर भीकमपुर के पास शनिवार सुबह एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बुलंदशहर के दो लोगों की मौत हो गई। इनके नाम बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी रोहित, बुलंदशहर के थाना पुरवा क्षेत्र के गांव खराना निवासी पिंकू हैं। पुलिस के अनुसार कार सवार लोग जलेसर में शादी समारोह में शामिल होकर बुलंदशहर लौट रहे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner